पत्थलगांव नगर पंचायत की नई फायर ब्रिगेड से बुझी आग
लाखों का लकड़ी सामान जलने से बचा



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज दोपहर एन एच से लगी आरामिल के लकड़ियों में दोपहर आग लग गई आग धीरे-धीरे आरा मिल में रखी लकड़ियों को अपनी चपेट में लेने लगी जिसकी जानकारी आरामिल के मालिक को होने पर तत्काल वार्ड पार्षद अजय बंसल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में अपना सहयोग करने लगे एवं नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड को फोन किया गया जिसके बाद तत्काल नगर पंचायत की नई फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जो चंद घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया आग से आरा मिल संचालक को कम नुकसान हुआ यदि समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती तो लाखों रुपए के लकड़ी सामान के साथ हानि हो सकती थी।
