राजनीतिक पहुच का फायदा उठाये जाने की चर्चाअवैध विद्युत पोल गाड़ने के आरोपी धनन्जय तिवारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज के बाद भी गिरफ्तारी नही



पत्थलगांव–/ विद्युत ठेकेदार धनंजय तिवारी के खिलाफ अवैध पोल गाड़ने एवं विद्युत तार खिंचने के मामले में विद्युत विभाग द्वारा एफ आई आर कराने के बाद भी खुलेआम घूमने की जानकारी मिल रही है।
पत्थलगांव नगर के आसपास क्षेत्रों में ठेकेदार तिवारी द्वारा अवैध पोल ,विघुत लाइन खींचने के मामले में मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव विद्युत विभाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लागझार, पालीडीह, भाटामुंडा ग्राम में पत्थलगांव के रसूखदार बिजली ठेकेदार धनंजय तिवारी द्वारा बिजली विभाग के बिना जानकारी ,बिना टेंडर के विद्युत पोल गाड़कर व विघुत लाइन देने का मामला को पत्थलगांव के युवा नागरिकों द्वारा उजागर किया गया था जिसके बाद पत्थलगांव विद्युत मंडल के एई पैकरा द्वारा पत्थलगांव थाना में अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एफ आई आर दर्ज की गई थी जिसके बाद पुलिस द्वारा धारा 379 तथा विद्युत अधिनियम धारा 136-1(a) के तहत मामला कायम कर तीन अलग अलग मामलों पर एफ आई आर दर्ज की गई है,जबकि कानून के जानकारों का कहना था कि जिस प्रकार का अवैध कार्य ठेकेदार द्वारा किया गया है उसके अनुसार ठेकेदार के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 419 भी लगना था ।पत्थलगांव पुलिस थाना में धनंजय तिवारी के विरुद्ध नामजद एफ आई आर दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तारी नही की गई है।बताया जा रहा है कि रसुखदार विद्युत ठेकेदार अपनी राजनीतिक पहुंच के दम पर खुलेआम फोन पर लोगों को देख लेने की धमकी देते हुए पुलिस की नजरों में धूल झोंक कर बकायदा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए खुलेआम घूम रहा है किंतु पत्थलगांव पुलिस इतने बड़े मामले पर भी आरोपी को धर दबोचने में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं ।अब देखना यह है कि रसूखदार ,राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर ठेकेदार कब तक पुलिस की नजरों से बचता रहेगा या यूं ही पुलिस रसूखदार ठेकेदार को खुलेआम घूमने की छूट देते हुए फरार बताती नजर आएगी??
पत्थलगांव क्षेत्र में अवैध विद्युत पोल एवं विद्युत लाइन के मामले विद्युत विभाग द्वारा लागझार पालीडीह, भाटामुड़ा के खंभों को जप्त कर बिजली तार सहित जब्ती करते हुए पत्थलगांव पुलिस थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई है जिसके बाद नगर के आसपास क्षेत्रों में रसूखदार ठेकेदार धनंजय तिवारी द्वारा गाड़े गए अवैध खंभों की जानकारी सूत्रों से निकलकर आ रही है। जिसमें सूत्रों से जानकारी मिली है कि अम्बिकापुर बी टी आई चौक राहा के सामने गली में भी अवैध तरीके से 6 विद्युत पोल, वही एक निजी कॉलोनी में भी कई विद्युत पोल सहित क्षेत्र में काफी विद्युत पोल व विद्युत लाइन अवैध तरीके से ठेकेदार द्वारा दी गई है की जानकारी मिल रही है, कहाजा रहा है कि यदि विद्युत मंडल द्वारा शहर के आसपास क्षेत्र एवं शहर में लगे विद्युत पोल की सूक्ष्मता से जांच की जाए तो करोड़ों रुपए के विद्युत मंडल के बिना जानकारी में उक्त ठेकेदार द्वारा अवैध पैसा लेते हुए पोल गाड़े गए हैं एवं विद्युत मंडल को करोड़ों रुपए की राजस्व की चोट पहुंचाई गई है ।शहर के युवा नागरिकों ने जल्द ही विद्युत मंडल ऑफिस में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत विगत कुछ सालों में टेंडर एवं विद्युत विभाग द्वारा गाड़े गए विद्युत पोल की जानकारी लेने की बात कही जा रही है।
