मदनपुर इंजको के नवनिर्मित फल सब्जी मंडी प्रांगण में बने हनुमान मंदिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का त्रिदिवसीय कार्यक्रम की हुई शुरूआत



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
: ग्राम मदनपुर इंजको में नव निर्मित फल सब्जी मंडी के प्रांगण में बने बजरंग बली मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आज शनिवार से त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उक्त कार्यक्रम के कृषि उपज मण्डी समिति पत्थलगांव के तत्वाधान में आज प्रथम दिवस को ग्रामीण महिलाओं द्वारा भारी संख्या में कलश यात्रा किलकिलेश्वर धाम से निकाली गई।जिसके पश्चात बेदीपूजन,जलाधिवास,अन्नाधिवास का पूजन विधिवत संपन्न हुआ।
इस दौरान पत्थलगांव कृषि मंडी उपज समिति अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह,महावीर शर्मा,यजमान एवंकृषक सदस्य रविशंकर खुटिया,रत्नाकर खुटिया,सुमन शाक्यवार,उत्तम यादव,जयंती खुटिया समेत ग्रामीण महिलाएं एवं मंडी समिति के सदस्य शामिल हुए।वहीं कल रविवार अधिवास, न्यास, अभिषेक होगा।इसी क्रम में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा,हवन,पूर्णाहुति,आरती, एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।वही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाना है।
