दिनदहाड़े बकरी चोरी कर भाग रहे दो आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा किया पुलिस के हवाले


मुकेश अग्रवाल/ पत्थलगांव ।क्षेत्र में लगातार बकरी चोरी, गाय चोरी ,भैंस चोरी जैसे मामले सामने आते रहे हैं ग्रामीण बकरी चोरी को लेकर रतजगा करने को मजबूर हो चुके हैं ताजा मामला जब देखने को मिला तब जब किलकिला ग्राम में मोटरसाइकिल चालक एक होटल पर नाश्ता करने के लिए रुके एवं नाश्ता करने के दौरान होटल संचालक अंदर की ओर पानी लेने के लिए गया जिसमें मोटरसाइकिल चालक जो नाश्ता कर रहे थे उन्होंने मौका पाते हुए बाहर बंधी बकरी को लेकर भागने लगे मौके पर ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल चालक को दौड़ाया मोटरसाइकिल का तेल खत्म होने की वजह से मोटरसाइकिल सवार भागने में असफल रहे एवं ग्रामीणों ने रंगे हाथों बकरी चोर सीतापुर क्षेत्र पेंठ निवासी मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया पत्थलगांव पुलिस द्वारा मामले पर चोरी का अपराध कायम कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।