पत्थलगांव पुलिस ने संदेहास्पद लकड़ियों से भरी ट्रक को पकड़ा⭕
पुलिस विभाग ने वन विभाग को लकड़ियों का सत्यापन करने के लिए भेजा पत्र⭕ एक ही टीपी व एक ही पेड़ के परमिशन पर दर्जनों बार उपयोग का चल रहा खेल? वन विभाग ने कहा ट्रक खाली कर लकड़ी की करेंगे जांच



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव क्षेत्र में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार ही पूरे जिले के साथ राज्य में चर्चाओं में रहा है विगत दिनों लुडेग के जंगल से दिनदहाड़े विभागीय कर्मचारी की मौजूदगी में सात ट्रैक्टर लकड़ी काटकर जेसीबी के माध्यम से ठूंठ को ढककर छुपाने का मामला अभी ठंडा पडा नहीं है वहीं जिले में लगातार ही अवैध कटाई की खबरें आ रही हैं जिसको लेकर समाचार पत्रों में वन विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगते रहे हैं। ताजा मामला आज देखने को मिला जब पुलिस विभाग ने उड़ीसा नंबर की एक ट्रक में बड़े-बड़े लकड़ियों के लट्टे बड़े होने के कारण उसे पत्थलगांव थाने लाया गया है जहां ड्राइवर द्वारा कागजात तो दिए गए हैं किंतु कागजातों के मात्रा पर ट्रक में भरे माल के मात्रा पर संदेह नजर आता है पुलिस द्वारा लकड़ी से भरे ट्रक के सत्यापन के लिए वन विभाग को पत्र लिखा है एवं माल का सत्यापन कर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है ।वन विभाग द्वारा जल्द ही लकड़ी से भरे गाड़ी को सत्यापन के लिए हाइड्रा से खाली कर माल का सत्यापन किया जावेगा वही क्षेत्र के नागरिकों में चर्चा जोरों पर है कि क्षेत्र में लकड़ी तस्करों द्वारा अंधाधुन परमिशन के नाम पर लकड़ियों को काटकर उड़ीसा, झारखंड की ओर बेचा जा रहा है। वन विभाग ,राजस्व विभाग एवं लकड़ी तस्करों के मिलीभगत में सारा खेल निरंतर जारी है जहां इस खेल में सरपंच से लेकर राजस्व विभाग के अफसर के साथ वन विभाग के द्वारा टीपी जारी करने के नाम पर लाखों रुपए का खेल खेला जा रहा है।
एक बार एक पेड़ का परमिशन एवं एक गाड़ी का टीपी लेकर उसी की आड़ में साल भर अवैध कटाई एवं लकड़ी भेजने का कार्य अन्य राज्यों में बदस्तूर जारी है ।अब देखना यह है कि वन विभाग, राजस्व विभाग एवं सरपंचों द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र पर कब प्रशासन एक्शन लेता है
सरगुजा सीसीएफ नावेद सुजाउद्दीन से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं इस मामले पर जांच करवाता हूं एवं मामले पर किसी भी प्रकार की कोताही बरती गई होगी तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जावेगी एवं मेरे द्वारा जल्द ही जसपुर जिले के साथ पत्थलगांव का दौरा किया जावेगा एवं जंगलों का निरीक्षण करना मेरा मुख्य लक्ष्य होगा।
