जॉर्जिया इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल 2023 में भाग लेंगे जसपुर जिले के पत्थलगांव के कृषक लोचन साय
भारत देश के साथ जसपुर जिले का मान बढ़ाया लोचन साय ने

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
जर्जिया (पूर्वी युरोप देश) में होने वाले वार्षिक महोत्सव “पेंट फॉर जॉर्जिया” में ग्राम खरकट्टा, पत्थलगांव के निवासी लोचन साय किसान को आमंत्रित किया गया है। 22 मई से 26 मई तक ये कार्यक्रम जर्जिया के राजधानी त्बिलिसी से जुड़ी एक पौराणिक शहर मत्स्खेती में होगी जिसमें अलग–अलग देश से कलाकार जुड़ेंगे और अपनी–अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन और साझा करेंगे। लोचन के साथ हमारे देश से और भी कलाकार होगें उनमें से एक उनके स्कूल के दौरान रहे आर्ट के शिक्षक भी होंगे।

Related Articles

वर्तमान मे लोचन दुबई में एक निजी कंपनी के साथ आर्किटेक्ट जॉब कर रहे हैं। उन्होंने MANIT भोपाल से आर्किटेक्चर की पढ़ाई की फिर बैंगलोर और दिल्ली में निजी कम्पनी के साथ आर्किटेक्ट जॉब किया। पढ़ाई और जॉब के साथ–साथ उन्होंने अपने रूचि को बरकरार रखा। बचपन से ही लोचन को कला और संगीत में दिलचस्पी थी। उनके स्वर्गवासी पिता श्री हरिराम किसान राजमिस्त्री थे, मंदिर और घर निर्माण में काम करते थे। जवाहर नावोदय विद्यालय भूपदेवपुर, रायगढ़ में पढ़ाई के दौरान उन्हें कला में रूचि बढ़ी। वो पढाई के साथ साथ खेल कूद ओर एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में काफ़ी रूचि रखते थे। फाईन आर्ट की पढ़ाई करना चाहते थे लेकिन उन्होंने आर्किटेक्चर की पढ़ाई को चुना और साथ–साथ अपनी रुचि को जारी रखा।

अपने इस मुकाम का श्रेय वो अपने पूरे परिवार(खासकर बड़े भइया श्री देवानंद किसान), शिक्षक और दोस्तों को देते हैं जिन्होंने हर कदम पे मदद किया और कला से जुड़ी उनके कार्य को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button