नगर के अधिकांश हैंडपंप फेल ?नगर का एकमात्र वाटर एटीएम बना शोपीस
राहगीर पानी के लिए तरस रहे महंगे बोतलों का पानी खरीदने को मजबूर

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में गर्मी के मौसम को देखते हुए नागरिक सुविधाओं के लिए रायगढ़ रोड पानी टंकी के सामने वाटर एटीएम लगाया गया था वाटर एटीएम कुछ हफ्ते चलने के बाद फिर से नागरिकों के लिए शो पीस बना हुआ है जहां गर्मी की तपिश लगातार बढ़ते जा रही है वहीं वाटर एटीएम में पानी नहीं रहने से नागरिकों के साथ राहगीरों को महंगे बोतलों का पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है ।विगत दिनों समाचार पत्रों में वाटर एटीएम बना शोपीस के समाचार प्रकाशन के बाद नगर पंचायत में वाटर एटीएम चालू किया था किंतु कुछ दिनों बाद फिर से वाटर एटीएम शोपीस नजर आ रहा है।
हर रविवार को वाटर एटीएम की भी आफिस छुट्टी की तरह एटीएम की भी छुट्टी हो जाती है नागरिकों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नगर पंचायत वाटर एटीएम की तरफ कभी ध्यान नहीं देता है जबकि वाटर एटीएम चालू रहने से राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए महंगे पानी नहीं खरीदना पड़ता है। इस संबंध में नगर पंचायत के मौके पर उपस्थित कर्मचारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शायद वाटर एटीएम का टंकी का पानी खाली हो गया होगा जिसे मेरे द्वारा दिखाया जावेगा।

नगर के आसपास के अधिकांश हैंड पंप फेल हो चुके हैं हैंडपंप के नहीं रहने के कारण नागरिक परेशान नजर आ रहे हैं बाहर से आने वाले मुसाफिर पानी की तलाश में भटकते नजर आते हैं नगर के थाने के सामने स्थित हैंडपंप ,जसपुर रोड पर शारदा मंदिर के सामने स्थित हैंडपंप, नया बाजार पारा सुलभ शौचालय स्थित हैंडपंप सहित दर्जनों हैंडपंप अपने बनने के इंतजार में तड़पते नजर आ रहे हैं वार्ड क्रमांक 11 में स्थित पुलिस थाने के सामने स्थित हैंडपंप के लिए वार्ड वासियों द्वारा लगातार नगर पंचायत सीएमओ से सुधारने के लिए गुहार लगा चुके हैं किंतु आज तक हैंडपंप का सुधार नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button