भाजपा की चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान की शुरुआत? नगर की सड़कों पर दिख रही गाय गौठान में खोजने से भी नहीं मिल रही गाय? कांग्रेस सरकार की गौठान योजना जमीनी हकीकत में भ्रष्टाचार की योजना

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल।भाजपा ने हर गोठान का दौरा कर कथित घोटाले की पोल खोलने का ऐलान के बाद आज चिन्हांकित गोठान पहुंचे।इस अभियान को लेकर अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के पंगसुवा, झकड़पूर, शिवपुर एवं गाला गांव के गोठान पहुंचे।साथ ही भाजपा के मनीष अग्रवाल,अनिल मित्तल,अवधेश गुप्ता,उर्मिला पटेल,शिला गुप्ता,,अंजू टोप्पो,भुवनेश्वरी बेहरा,सुरेश साहू,सुनील गर्ग, सौरभ शर्मा, यश शर्मा, बालश्याम चौहान,सुरेंद्र बेसरा ,भूषण वैष्णव,इमाम खान सहित,अटल साय,रोशन साय ,अर्जुन भगत सहित कई नेता भी यहां पहुंचे।
चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान पर डीडीसी सालिक साय ने बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है।गौरतलब है की प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत गौठानों को लेकर विशेष कार्यक्रम तय किया गया है।श्री साय ने गोठान पहुंच कर प्रदेश की कांग्रेस की सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने गोठान में संचालित सभी गतिविधियों का अवलोकन कर प्रदेश सरकार पर केंद्र सरकार की राशि का बंदरबांट करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा की गौठान योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की राशि एवं पंचायतों से मूलभूत एवं 14 वें व 15वें वित्त की राशि का उपयोग किया गया। यह राशि आम जनता के मूलभूत कार्यों में उपयोग होनी थी।लेकिन राशि का बंदरबांट कर दिया गया।

करोड़ों खर्च के बाद भी गौठान बदहाल,एक भी गाय नही है न ही चारे की व्यवस्था

गौठानों में राशि खर्च करने के बाद भी उसकी हालत खराब है। करोड़ों खर्च करने पर भी चारा पानी की व्यवस्था नहीं है। गाय सड़कों व गांव में विचरण कर रही है।इन सब का जायजा लेने व गौठानों की स्थिति व अनियमितता को उजागर करने जिलेभर के भाजपा नेता व कार्यकर्ता चलबो गौठान, खोलबो पोल कार्यक्रम के अंतर्गत गोठान निरीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button