शासकीय ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय की जमीन पर लोगों की गिद्ध दृष्टि
शासकीय महाविद्यालय की जमीन पर हो रहा कब्जा का प्रयास
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन विधानसभा अध्यक्ष विमल सिदार ने सौंपा ज्ञापन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव एक और जहां शासकीय भूमि पट्टे के नाम से लोगों द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर कौड़ियों के मोल जमीनों का पट्टा प्राप्त किया जा रहा है वही दशकों पुराना शासकीय ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय की जमीन पर भी लोगों की गिद्ध दृष्टि बनी हुई है जिसके कारण ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय का दायरा सिमटता नजर आ रहा है ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय में पदस्थ कर्मचारी अधिकारी द्वारा कब्जे धारियों को मना करने पर उल्टी धौंस दिखाते हुए उन्हें धमकाया जाता है शासकीय महाविद्यालय की वर्षों पुरानी बाउंड्री वाल भी गिर चुकी है बाउंड्री वाल का नहीं बनाना भी अवैध अतिक्रमण कार्यों के लिए स्वर्ग साबित हो रहा है। जहां करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के मोल अधिकारियों को चढ़ावा चढ़ा कर कब्जा किया जा रहा है। ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय पत्थलगांव क्षेत्र का इकलौता महाविद्यालय है जहां आदिवासी क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ खेलकूद से संबंधित सभी कार्य करते हैं। ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय का खेल मैदान पूर्व में काफी बढडाहुआ करता था लेकिन दिनों दिन ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय का खेल मैदान भी सिकुड़ता नजर आ रहा है ।आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के विधानसभा अध्यक्ष विमल सिदार पत्थलगांव द्वारा पत्थलगांव तहसीलदार को ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय की जमीन सीमांकन को लेकर आज प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन में कहा गया है कि ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय का खेल मैदान एवं उसके टूटे हुए बाउंड्री वाल का फायदा उठाते हुए जमीन माफियाओं द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है जिसका सीमांकन कर महाविद्यालय को वापस कब्जा दिलाया जावे।
इस संबंध में ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य बीके राय से जब बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा शासकीय महाविद्यालय की जमीन पर मिट्टी पाटने को लेकर अतिक्रमण करता को कहा गया था जिस पर उसके द्वारा मेरी जमीन है बता कर मुझे वापस भेज दिया गया मेरे द्वारा पत्थलगांव एसडीएम को उक्त संबंध में जानकारी भेज दी गई है एवं जल्द ही शासकीय महाविद्यालय की बाउंड्री बनाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button