पत्थलगांव पटवारी संघ ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव : छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ आज से प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है। यह हड़ताल पूरे प्रदेश भर में पटवारी अपनी अनेकों मांगों को लेकर कर रहे हैं। इसी क्रम में पत्थलगांव तहसील कार्यालय के समीप पटवारी संघ ने आज 15 मई से अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना शुरू किया है। पटवारी संघ की 8 सूत्रीय मांगे इस प्रकार है– 1. वेतन विसंगति दूर करते हुए ग्रेड पे 2800रु किया जाए। 2. राजस्व निरीक्षक पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति किया जाए। 3.संसाधन एवं नेट भत्ता दिया जाए। 4. महंगाई के अनुरूप स्टेशनरी भत्ता दिया जाए। 5. अतिरिक्त हल्के के प्रभार का मानदेय में बढ़ोतरी किया जाए। 6. पटवारी भर्ती हेतु योग्यता स्नातक किया जाए। 7. मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त किया जाए। 8. बिना विभागीय जांच के प्राथमिकी एफआईआर दर्ज ना किया जाए।

वहीं रविकांत सोनी ने बताया कि प्रदेश सरकार से 8 मुख्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है। हर 5 वर्ष में हमारा नियमित प्रमोशन मिलना चाहिए। हर 5 साल में राजस्व निरीक्षक पटवारियों को ट्रेनिंग दिया जाए। मुख्यालय निवास आज के समय पर जरूरत नहीं जिसकी बाध्यता समाप्त हो। उन्होंने कहा हल्के कुछ भी कारणों से एफआईआर की नौबत आती है तो बिना विभागीय जांच के एफआईआर ना किया जाए। संसाधन में लैपटॉप नेट भत्ता दिया जाए। यही मुख्य मांगों को लेकर आज सोमवार 15 मई से धरना शुरू किया गया है।
इस दौरान निलेश गुप्ता, मदन भगत, विकास गुप्ता,अशोक कुमार मांझी, मुकेश नगेशिया समेत अन्य पटवारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button