ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा,एक कि घटना स्थल पर दर्दनाक मौत,
चितड़े-चितड़े हुये शव के टुकड़े,घटना के बाद नागरिकों ने किया चक्का जाम

मुकेश अग्रवाल/कोतबा:-तड़के 6 बजे कोतबा बस स्टेंड पर बागबहार की ओर जा रही ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोंगो में एक को अपने चपेट में ले लिया.जिससे पीछे बैठे सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना इतनी भयंकर थी कि शव के क्षत विक्षत टुकड़े देखकर लोग विभत्स हो जा रहें थे।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG4 MR 1936 गिट्टी लोडकर बागबहार की ओर जा रही थी.इसी दरम्यान उसके आगे चल रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों को अपने चपेट में ले लिया.ट्रक चालक ने इतनी लापरवाही बरती कि वह ट्रक के पीछे चक्के में ले लिया और उसे तीन मीटर तक घसीट दिया.जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक दुबराज पिता डहनु उम्र लगभग 49 वर्ष निवासी तपकरा धवईटोली अपने साले के साथ कोतबा बस स्टैंड आ रहा था.
बताया जा रहा है कि मृतक ईंट बनाने मजदूरी के लिये फरसाबहार विकासखंड के ग्राम डोंगादरहा आया हुआ था.वह अपने काम से घर जा रहा था.इसी दरम्यान घटना घटी.घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.वहीं क्षत विक्षत शव के टुकड़े देखकर लोग सिहर जा रहें है।
घटना की जानकारी के बाद चौकी प्रभारी मौके पर मौजूद है।
कोतबा के नागरिकों ने किया चक्का जाम
घटना के बाद कोतबा सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने नगर के बीच से होकर बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया नागरिकों ने कहा कि भारी आवागमन के कारण लगातार दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है भारी वाहनों का नगर के बीच से होकर प्रवेश प्रतिबंधित किया जाना चाहिए मौके पर आसपास क्षेत्रों की पुलिस पहुंच कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button