पत्थलगांव में मोटरसाइकिल चोरों का आतंक
शिशु मंदिर रोड से दो मोटरसाइकिल की चोरी

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में जहां पुलिस ने मोटर चोर गिरोह को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा वहीं दूसरी ओर मोटरसाइकिल चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है शहर में लगातार ही हॉस्पिटल के सामने ,जनपद पंचायत के साथ अन्य जगहों से भी लगातार मोटरसाइकिल चोरी की शिकायतें आम हो चुकी है ।ताजा मामला कल रात्रि शिशु मंदिर रोड निवासी आकाश शर्मा के घर के सामने से दो मोटरसाइकिल सीजी 14 एमजी 5398 सीटी 100 , सीजी 14 एमडी 2306 एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरों ने पार कर दी। आकाश शर्मा द्वारा चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है ।
पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस के शिकंजे में चोर जल्द होंगे पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर पकड़ने के लिए का जाल फैला रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button