?सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चो ने लहराया परचम?

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा कक्षा 10 वी तथा 12 वी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमे क्षेत्र का उत्कृष्ट उपलब्धि ख्याति प्राप्त सबसे बड़ी शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव कक्षा 10 वी तथा 12 वी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 100 % रहा। कक्षा 10वी बोर्ड की परीक्षा में 81 विधार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसमे 74 विधार्थियो ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 07 विधार्थी द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा 12 वी की बोर्ड परीक्षा में 99 विधार्थी सम्मिलित हुए थे । जिसमे 88 विधार्थी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 11 विधार्थी द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा दशम में प्रथम स्थान कु. स्नेहा प्रधान स्थान 94% , कु.अनन्या पाण्डेय 93.6% द्वितीय स्थान , कु . पूजा साहू 93%तृतीय स्थान पर रही। कक्षा द्वादश विज्ञान संकाय, ( गणित ) कक्षा में प्रथम स्थान कु. नीतू लहरे 92.2% , कु.सविता यादव 89.6% द्वितीय , कु. हंसा भोय 88.8% तृतीय पर रही, गणित संकाय में 05 विधार्थी सम्मिलित हुए थे। सभी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कृषि संकाय की कक्षा में प्रथम स्थान कु. हेमू यादव 94%, तृप्तिसुमन सिदार 84% द्वितीय , योगेश सोनी 83.5% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय की कक्षा में प्रथम स्थान कु. राधा साहू 89.4% , हर्ष अम्बष्ट 89% द्वितीय स्थान , मनीष यादव 88.4% तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय की होनहार मेधावी छात्रा कक्षा दशम की बहन स्नेहा प्रधान 94% तथा कृषि संकाय की बहन हेमू यादव ने 94% अंक अर्जित कर बाजी मारी है। पत्थलगांव ब्लॉक व जिला में विद्यालय का नाम रौशन की है। साथ साथ अपने माता- पिता का नाम भी गौरवानित की है। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, शिक्षा की गुणवक्ता व संस्कार की लहर नगर तथा पोषक ग्रामों में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय समिति के समस्त पदाधिकारीयों ने बच्चो को बधाई देते हुए ,सबके उज्जवल भविष्य की कामना किया। संतोष कुमार पाढ़ी प्राचार्य ने बच्चो को आशीर्वाद प्रदान करते हुए, को बधाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button