लांजिया पारा रोड पर तेज रफ्तार अल्टो कार पेड़ से टकराई
दुर्घटना में एक की मौत दो गंभीर



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव के दारु भट्टी रोड के नाम से विख्यात रोड पर आज एक तेज रफ्तार अल्टो कार पेड़ से टकरा गई अल्टो कार की गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अल्टो कार पेड़ से टकराने के बाद कई टुकड़ों में बट गई गाड़ी चला रहे अंकित महंत को काफी गंभीर चोटें आई जिसे आसपास से गुजर रहे लोगों के साथ पत्थलगांव थानेदार भास्कर शर्मा की टीम द्वारा अल्टो कार से निकाला गया एवं गंभीर हालत में पत्थलगांव अस्पताल भेजा गया वही दूसरे गंभीर मरीज उला यादव को भी अल्टो कार से निकालकर भेजा गया वहीं तीसरे व्यक्ति देवानंद सिंह को चोट लगी थी जिसे भी अस्पताल रवाना किया गया जहां पत्थलगांव सिविल अस्पताल में तीनों का उपचार जारी है गंभीर रूप से घायल उला यादव को रायगढ़ रेफर कर दिया गया है जहां उनके परिजन गंभीर घायल को लेकर रवाना हो चुके हैं पत्थलगांव पुलिस थानेदार भास्कर शर्मा ने बताया कि वाहन चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था जिसका परिणाम दुर्घटना के रूप में देखने को मिला
अस्पताल की ड्यूटी टाइम पर भी डॉक्टर सहित पूरा स्टाफ नदारद
पत्थलगांव सिविल अस्पताल में अस्पताल के गेट पर ना तो स्ट्रेचर मौजूद होते हैं ना ही वार्ड बाय रहते हैं गंभीर मरीज को लाने वाले व्यक्ति आदमी को छोड़कर स्ट्रेचर खोजने के लिए लगे रहते हैं जहां शासकीय नियमानुसार अस्पताल के मेन गेट पर 24 घंटे एक वार्ड बाय की ड्यूटीलगाई जाती है लगातार अस्पताल प्रबंधन की लापरवा ही को लेकर नागरिकों में एक ओर जहां नाराजगी जाहिर की है वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के राजेंद्र एक्का ने आगामी दिनों में अस्पताल प्रबंधन के सुस्त रवैया को लेकर आंदोलन छेड़ने की बात कही है।
