2हजार करोड़ रू के कथित शराब घोटाले मामले को लेकर पत्थलगांव भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव । विदित हो कि देशभर में ईडी द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी करने की कार्यवाही जिस तरह की जा रही है उससे भ्रष्टाचार करने वालों में हड़कंप मची हुई है भ्रष्टाचार को सह देने वाले नेता अधिकारी हड़बड़ा चुके हैं। ईडी जनता के सामने इनका कच्चा चिट्ठा खोल रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ रूपए के कथित शराब घोटाले मामले को लेकर कांग्रेस सरकार का विरोध जताते हुए पत्थलगांव भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को इंदिरा गांधी चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। इस पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रही जहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के मध्य पुतला फूंकने को लेकर जमकर झूमाझपटी हुई।वहीं मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वहीं अवधेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में दो हजार करोड़ शराब घोटाले का मामला उजागर हुआ है जिसमें रायपुर के महापौर और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के करीबी एजाज ढेबर के बड़े भाई का सबसे बड़ा हाथ बताया जा रहा है 2019 से बेदस्तूर बिना लेवल के देसी शराब बिक रही थी जिसमें 2 हजार करोड़ का घोटाला हुआ जिसे लेकर ईडी जांच में लगी हुई है।वहीं मौजूद भाजपाइयों का कहना था कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक नया घोटाला सामने आया है जनता यह जानने को उत्सुक है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मर्जी के बिना पत्ता तक नहीं हिलता तो प्रदेश में इतना बड़ा घोटाला कैसे हो सकता है। प्रदेश की भोली भाली जनता को शराबबंदी के वादे समेत 36 वादे पूरा करने कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था।

लेकिन अब तक प्रदेश सरकार अपने वादों को शत प्रतिशत पूरा करने में विफल साबित हो रही है और झूठे वादे कर जनता को छलने का कार्य कर रही है। मात्र चुनाव के वक्त वोट की आशा रखने वाली सरकार आज देशभर के कई राज्यों में सिमट चुकी है। इस घोटाले से शासकीय खजाने को अरबों रुपयों का चूना लगा है ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा ईडी ने प्रेस नोट जारी कर शराब बिक्री में कांग्रेस सरकार द्वारा लगभग 2 हजार करोड़ की कमीशन खोरी कर घोटाला किए जाने का खुलासा किया है।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हिमाशु शर्मा,सुनील गर्ग,बालकुमार नारंगे,राहुल जोशी,रोशन गुप्ता,दामोदर शर्मा, रेवा धीवर,विनय शुक्ला,निखिल सिंघल, सोनू साहू,रूपसिंह राठिया,राहुल शर्मा,सेजल सोनी,शुभम मित्तल,अंश राठौर, वत्सल शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button