फैक्ट्री में लगी भीषण आग , आग पर काबू पाने में पसीने छूटे, नहीं है दमकल की गाड़ी



मुकेश अग्रवाल
। बड़ी खबर पत्थलगांव से आ रही है।खबर है कि थोड़ी देर पहले नगर के एक बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है
आग की लपट इतनी तेज है कि आग पर काबू पाने में सभी के पसीने छूट जा रहे है। खाश बात यह है कि नगर में दमकल की व्यवस्था नहीं है जिसके चलते आग पर काबू नही पाया जा रहा है। बाहर से दमकल बुलाया गया है लेकिन आग बढ़ती जा रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिक मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।आग लगने की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में फैक्ट्री मालिक के लाखों रुपए के नुकसान हुए हैं।
