भूपेश सरकार द्वारा 2 हजार करोड़ रूपये के शराब घोटाले के विरोध में पत्थलगांव ग्रामीण मंडल ने किया सीएम का पुतला दहन

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव । कांग्रेस पार्टी भुपेश के द्वारा 2 हजार करोड़ रूपये कि शराब घोटाले के विरोध में पत्थलगांव ग्रामीण मंडल द्वारा पत्थलगांव बी टी . आई चौक में छ.ग. के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पुतला दहन किया गया भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल घोटालेबाज है जैसे नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक और जहां ईडी के छापों से भूपेश बघेल घबराकर ईडी पर ज्यादती करने के आरोप लगा रहा है वहीं दूसरी ओर ईडी द्वारा भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है जिसका जीता जागता उदाहरण शराब घोटाला है। जिसमें मुख्य रूप से मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया ,सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष चमर साय ,सुरेन्द्र बेसरा , मंडल उपाध्यक्ष जयप्रताप सिंह ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अरूण यादव ,मंडल महामंत्री प्रकाश चौहान, देवेन्द्र सिदार, जोगी राम, कोरनो राम, नरेश तिगा ,बसंत यादव, कुलेश सिदार, बुद्धराम सिदार, सुखदेव सिदार,शरबन सिदार,श्याम सिदार,सुखदेव सिदार,रमेश यादव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button