बुलेट मोटरसाइकिल के माध्यम से नशीले सिरप की तस्करी करते दो गिरफ्तार
कोतबा पुलिस को मिली सफलता
कुनकुरी में विगत दिनों दुर्घटनाग्रस्त कार नशीले पदार्थ की मालिक को खोजने में पुलिस आज तक असफल
नागरिकों ने कुनकुरी पुलिस की कार्यप्रणाली पर जताया संदेह

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव:-मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में जिले के विभिन्न थानों में अपराध दर्ज होने वाले आरोपी मुरली उर्फ संकीर्तन यादव 38 ग्राम खजरीढाब सहित एक अन्य आरोपी के साथ दो पेटी कोरेक्स सिरप सहित प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल के साथ जप्त करने में कोतबा पुलिस को सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार आरोपी मुरली यादव व साथी उड़ीसा की ओर से बुलेट मोटरसाइकिल में दोपहर 11 बजे खुलेआम मुख्यमार्ग से कोतबा की ओर आ रहे थे.इस बात की जानकारी मिलते ही कोतबा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया.
बताया जाता है कि आरोपी कार्टून से भरे कोरेक्स सिरप को छोड़कर भाग निकला था.जिसे पुलिस ने कड़ी मसक्कत से दौड़ाकर पकड़ा है.
बताया जाता है कि आरोपी कोरेक्स सिरप को स्थानीय क्षेत्रों के साथ ही लैलूंगा में खपाता है।
मामले को लेकर चौकी प्रभारी एनके साहू ने बताया कि कुछ सफलता हासिल हुई है.मामले की छानबीन व पूछताछ चल रही हैं. ।
कुनकुरी पुलिस को विगत दिनों एक कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली थी जिसमें नशीले सिरप कोरेक्स की शीशियां भरी हुई थी जिसको लेकर पुलिस ने गाड़ी को अपने साथ थाना लेकर गए थे जहां पुलिस को लगभग दो सप्ताह से ज्यादा बीत जाने के बाद भी आज तक ना तो पुलिस ने गाड़ी मालिक को तलाश पाई और ना ही गाड़ी में मौजूद नशीले पदार्थ के तस्करों को तलाश पाई है ।नागरिकों द्वारा पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button