कदम घाट से बीटीआई चौक तक एनएच की अधूरी सड़क बनी जी का जंजाल? बार-बार ठेकेदार व जनप्रतिनिधियों का आश्वासन का झुनझुना थमा बजा रहे चैन की मुरली

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव के शहर से लगी कदम घाट चौक से लेकर बीटीआई चौक तक की सड़क नागरिकों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है जहां एन एच 43 की यह सड़क कई सालों से अपनी जर्जर स्थिति के कारण नागरिकों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है ।जहां कई बार निवासियों द्बारा चक्का जाम किया जा चुका है लेकिन हर बार स्थानीय प्रशासन द्वारा आश्वासन का झुनझुना थमाते हुए चक्का जाम समाप्त करने की बात कही जाती है लेकिन हर बार की तरह नागरिकों को केवल सपनों में ही सड़क चिकनी नजर आती है।विगत दिनों नागरिकों द्वारा सड़क को लेकर चक्का जाम किया गया था सड़क निर्माण कंपनी करने वाली कंपनी ने 15 तारीख से सड़क बनाने की बात कही थी लेकिन सड़क में 1 इंच भी काम आज तक नहीं किया गया ।सड़क में पाइपलाइन को हटाने के लिए भी शासन द्वारा ठेकेदार के खाते में पैसा ट्रांसफर करने के बावजूद ठेकेदार द्वारा प्रशासन की आंखों में धूल झोंक ते हुए नागरिकों को धूल भरे जीवन जीने के लिए मजबूर कर दिया है। नागरिकों ने सोशल मीडिया में चुनाव बहिष्कार करने की भी बातें प्रसारित की जा चुकी है। नागरिकों की समस्याओं को दरकिनार करते हुए nh-43 का निर्माण करने वाले ठेकेदार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है वैसा ही हाल जसपुर रोड पर पूरन तलाब से लेकर तहसील ऑफिस तक की सड़क भी नागरिकों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है जहां नागरिकों का जीना मुहाल हो चुका है वही हर रोज कोई ना कोई वाहन इन बड़े-बड़े गड्ढों में अपनी मौत को न्योता दे रहा है ।इस एनएच की सड़क से होकर हर रोज जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के उच्चाधिकारी लग्जरी ऐसी लगी गाड़ियों में गुजरते हैं लेकिन इस सड़क के लिए उच्चाधिकारी द्वारा ठेकेदार पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं करना संदेहो को जन्म दे रहा है। आखिर ठेकेदार की सामने प्रशासन क्यों नतमस्तक है??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button