पत्थलगांव पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझायी ?बड़े भाई ने ही किया छोटे भाई का कत्ल ?शराब के नशे के आदि होने का मिला परिणाम मौत

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में विगत 26- 4 को पत्थलगांव के मुड़ेकेला गांव में घर पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी वहां के निवासी लोधा एक्का के मकान में अल्फ़ोस को रात्रि सोते समय किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई हैं। पुलिस को सूचना मिलने पर पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया गया जहां पुलिस ने मौके पर घर में रखें सामान के चोरी होने का संदेह भी व्यक्त किया था या किसी प्रकार की साजिश की भी शंका जाहिर की गई थी। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पतासाजी करने के लिए पूछताछ भी की गई पूछताछ में पता चला कि अलफोंस एक्का शराब पीने का आदी था जो घटना वाले दिन चिकन एवं शराब की बात को लेकर अपने मां और बहन के साथ वाद विवाद किया था एवं झगड़ा करते हुए उन्हें घर से भगा दिया था हर हमेशा अलफोंस एक्का के द्वारा लड़ाई झगड़ा किया जाता था इसी बात को लेकर उसका बड़ा भाई संदीप एक्का काफी दिनों से अपने छोटे भाई की इस करतूत से परेशान था झगड़े वाले दिन बड़ा भाई संदीप एक्का ने रात्रि में उसके सोते समय टांगी से वार करते हुए मौत की नींद सुला दिया था एवं वहां पुलिस से बचने के लिए चोरी का पुलिस को शक हो करके उसके द्वारा पेटी एवं अन्य सामानों को बिखरा दिया गया था लेकिन पुलिस के सामने उसकी चतुराई ज्यादा देर नहीं टिक सकी पुलिस द्वारा संदीप एक्का से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना जुर्म कबूल कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी एवं खून लगे कपड़े को जप्त किया है। पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि छोटे भाई का हत्यारा रश बड़े भाई को मर्डर के जुर्म में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button