पत्थलगांव थानाक्षेत्र में युवक की हत्या,हत्या का कारण अज्ञात…पुलिस की जांच शुरू

Mukesh Agarwal
पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुडेकेला में घर के अंदर युवक का शव प्राप्त हुआ है, बताया जा रहा है कि मृतक का किसी धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या की आंशका को लेकर जांच शुरू कर दी है।
टीआई भास्कर शर्मा ने बताया कि युवक नशे में होने के कारण हर दिन अपने परिवार के लोगों के साथ मारपीट व लड़ाई झगड़ा करता था, जिसके कारण उसके घर वाले उसे वहां छोड़कर अन्यत्र चले जाते थे। बीती रात भी कुछ इस कदर हुवा था जिससे कि उसके घर वाले उसे अकेले छोड़ अपने अन्य परिजनों के घर चले गये थे। सुबह जब वापस आये तो युवक की खून से लतपथ लाश पड़ी हुई नजर आई। इसकी सूचना तत्काल पत्थलगांव पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है उसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी कि मौत कैसे हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button