मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने मधेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना*

*मुकेश अग्रवालजशपुर /कुनकुरीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार, योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास प्रदीप शर्मा ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के मयाली नेचर पार्क के समीप स्थित ऐतिहासिक मधेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुँचे। उन्होंने ने मंदिर पहुंचकर महादेव की पूजा अर्चना की कर प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।प्रदीप शर्मा ने मधेश्वर पर्वत के तराई में स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गुफा का अवलोकन किया। कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज ने प्रदीप शर्मा को जानकारी देते हुए बताया की अभी हालही में मुख्यमंत्री जी यहाँ आये थे और यहाँ की पूरी जानकारी उनके साथ साझा किया है यहाँ के बैगा ने भी यहाँ की पूरी जानकारी देते हुए मधेशवर महादेव शिवलिंग और गुफा के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दिया यहाँ पर हर मन्नत पूरी होती है प्रदीप शर्मा ने यहाँ माथा टेका और पुरे प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की कामना की है और इस स्थल को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की बात कही है साथ ही मंदिर निर्माण के इतिहास के सबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव, डीएफओ श जितेंद्र उपाध्याय, झारखंड से आए फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button