मिक्सर मशीन चोरी करने वाले आरोपी लोकेश्वर यादव को पुलिस ने पकड़ा आरोपी से चोरी का माल बरामद

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव
घटनाइस प्रकार है कि प्रार्थी निखिल अग्रवाल उम्र 33 साल निवासी पत्थलगांव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.04.2023 की रात्रि में किसी अज्ञात आरोपी ने इसके ग्राम कछार के पास बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य में लगे मिक्सर मशीन के चारों पहिया को खोलकर ले गया साथ ही मशीन में लगे दोनों ढक्कन एवं डीजल टैंक के ढक्कन खोलकर उसमें रेत भर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव द्वारा मुखबीर की सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये प्रकरण के संदेही आरोपी लुकेश्वर यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उसका ग्राम कछार में प्रार्थी के जमीन से लगा हुआ जमीन है। आरोपी के द्वारा प्रार्थी को उक्त जमीन पर बाउण्ड्रीवाल के लिये खोदे गये गढ्ढ़ा को मना करने से नहीं मानने पर प्रार्थी के द्वारा निर्माण कार्य में लगाये गये नया मिक्सर मशीन का चारों पहिया एवं दोनों पैनल को खोलकर चोरी कर ले जाना तथा मिक्सर मशीन के डीजल टंकी एवं अन्य भाग में रेत भरकर नुकसान पहुंचाना बताया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ सभी पहिया को बरामद किया गया। *आरोपी लुकेश्वर यादव उम्र 45 साल निवासी कछार थाना पत्थलगांव* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 24.04.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. संतोष तिवारी, आर. शैलेन्द्र सिंह, आर. आशीशन प्रभात टोप्पो, आर. भवानी लाल कहरा, आर. अजय खेस्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button