भगवान परशुराम के जन्म उत्सव को सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा ?पूजा अर्चना के बाद किया गया भंडारे का आयोजन ?हजारों लोगों ने भंडारे का किया प्रसाद ग्रहण

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव। सर्व ब्राह्मण समाज पत्थलगांव के द्वारा सुबह से ही विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक, खेलकूद के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई सुबह से ही भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई इसके पश्चात दोपहर में भगवान परशुराम जन्म उत्सव के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी समाज के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया हजारों की संख्या में भगवान परशुराम के जन्म उत्सव का

भंडारे का प्रसाद लेने के लिए उत्सुकता देखी गई ।
भगवान इंद्रदेव की बारिश के बाद भी परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

।शोभा यात्रा के लिए ब्राह्मण समाज के द्वारा काफी साज सज्जा एवं तैयारियां की गई थी भगवान परशुराम की शोभायात्रा पत्थलगांव नगर के जसपुर रोड ,अंबिकापुर रोड रायगढ़ रोड के पश्चात सतनारायण मंदिर में समापन किया जावेगा परशुराम जी की शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने विशेष कलर की साड़ी एवं पुरुषों द्वारा विशेष कलर के परिधान पहनकर एकता के सूत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

परशुराम शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने भागीदारी निभाई भगवान परशुराम के गानों के साथ भगवान के जयकारों से नगर का आसमान गुंजायमान होता रहा। परशुराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि बारिश की वजह से कार्यक्रमों में कटौती कर दी गई है

पूरे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन शर्मा व प्रतीक शर्मा उपाध्यक्ष, विवेक दुबे सचिव, आकाश शर्मा कोषाध्यक्ष , योगेश शर्मा सह सचिव सहित सभी सदस्यों व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई । समाज के वरिष्ठ बच्चन दुबे, विजय त्रिपाठी,रम्मू शर्मा, विशु शर्मा, दिनेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, राजा शर्मा, विजेंदर शर्मा, बिरेन्द्र तिवारी, सुनील शर्मा, चंदन शर्मा, अनुतोष शर्मा, अंकित शर्मा, सौरभ त्रिपाठी, सचिन शर्मा, प्रतीक शर्मा, सौरभ शर्मा,आकाश शर्मा, विवेक दुबे, राहुल शर्मा, योगेश शर्मा, निखिल शर्मा, शुभम शर्मा,मिनका शर्मा गुलशन पांडेय,आदि मिश्रा,अमित शर्मा, हिमांशु शर्मा, ईशु शर्मा,आशीष देवता सहित अनेक समाज के लोग मौजूद रहे।

पत्थलगांव में थानेदार भास्कर शर्मा ने परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button