नागलोक विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। करुणा प्रसाद शर्मा, रमेश मिश्रा एवं गोपाल प्रसाद शर्मा को भगवान परशुराम सेवा सम्मान से किया गया सम्मानित।



मुकेश अग्रवाल
फरसाबहार। जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत के ग्राम पंचायत पंडरीपानी के शिव मंदिर प्रांगण में विप्र समाज द्वारा भगवान परशुरामके जन्मोत्सव पर्व पर गगनभेदी जयकारे के साथ पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर विप्र समाज द्वारा करुणा प्रसाद शर्मा, रमेश मिश्रा एवं गोपाल प्रसाद शर्मा को भगवान परशुराम सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विप्र समाज पंडरीपानी, फरसाबहार, बागबहार, तपकरा से करुणा प्रसाद शर्मा, प्रदीप होता, रमेश शर्मा, रवि शर्मा, आशुतोष शर्मा, आंनद शर्मा, हेमसागर शर्मा, विजय शुक्ला, गोपाल शर्मा, विनोद शर्मा, दिलीप वैद्य, द्वारिका प्रसाद पाठक, धर्मेंद्र मिश्रा, सतेंद्र शर्मा, वंश शुक्ला, हितेश रथे उपस्थित रहे।