पत्थलगांव थाने में ईद व परशुराम जयंती को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में ईद व परशुराम जयंती को लेकर पत्थलगांव थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में नायब तहसीलदार लक्ष्मण सिदार ,थानेदार भास्कर शर्मा मौजूद रहे ।बैठक में कहा गया कि त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जावे।ईद का त्यौहार पत्थलगांव के ईदगाह में मनाया जावेगा जिसके लिए ईद समिति के सदस्यों ने बताया कि ईद रविवार को मनाई जावेगी क्योंकि ईद का त्यौहार चांद देखने के बाद ही मनाया जाता है ।वहीं परशुराम जयंती को लेकर परशुराम समिति के लोगों ने सायं 4:00 बजे शोभायात्रा निकालने का बात कही है शोभा यात्रा जसपुर रोड ,अंबिकापुर रोड हुए सतनारायण मंदिर में समापन किया जावेगा ।बैठक में मुस्लिम समाज के बदरुद्दीन खान प्यानी खान,मुस्ताक खान ,बाबर खान, रेहान खान ब्राहमण समाज की ओर से सौरभ शर्मा, सौरभ त्रिपाठी ,धनंजय तिवारी, वीरेंद्र तिवारी एवं सभी पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button