प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जादूगर सम्राट हैरी व एशिया के सबसे छोटे जादूगर जतिन का मैजिशियन शो का विधायक रामपुकार सिंह ने किया उद्घाटन? ब्रह्मकुमारी बहनों ने तिलक लगाकर अतिथियों का किया स्वागत



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा एशिया एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जाने-माने टीवी सीरियल अकबर बीरबल के कलाकार जादूगर हास्य सम्राट हैरी का रंगीन मायाजाल एवं एशिया के सबसे छोटे जादूगर 10 वर्षीय जतिन का मैजिशियन शो रायगढ़ रोड एलआईसी आफिस के पीछे ठाकुर शोभा सिंह कॉलोनी परिसर में शाम 6:00 बजे से किया गया जादू के शो का उद्घाटन पत्थर में विधायक रामपुकार सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया
मंच पर विराजमान ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ,प्रयागराज अग्रवाल, विजय अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र चेतवानी ,आरती सिंह, जितेन्द्र का ब्रह्मकुमारी पत्थलगांव प्रमुख नीलू बहन ने तिलक लगाकर स्वागत किया इसके पश्चात मुख्य अतिथि राम पुकार सिंह दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम की शुरुआत में 10 साल के नन्हे छोटे जादूगर जतिन में मुख्य अतिथि राम पुकार सिंह का स्वागत मोतियों की माला जिसे पहले धागे को टुकड़े टुकड़े करवाने के बाद उसे अपने मैजिक से जोड़ते हुए सभी को आश्चर्यचकित कर दिया एवं उसी माला से विधायक राम पुकार सिंह का स्वागत किया गया
पत्थलगांव ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा सभी नागरिकों माताओं बच्चों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था का इंतजाम किया था हजारों की संख्या में नगर के लोगों ने हास्य सम्राट जादूगर हैरी व एशिया के सबसे छोटे नन्हे जादूगर जतिन के मैजिक शो देखकर दांतो तले उंगलियां दबा ली वही जादूगरी में अपने हास्य से सभी को लोटपोट कर दिया। मैजिशियन शो प्रजापिता ईश्वरीय महाविद्यालय द्वारा निशुल्क रखा गया था।
ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विद्यालय की बहन नीलू ने बताया कि हमारे संस्थान द्वारा मनोरंजन से भरपूर एक परिवारिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था
जिसमें जादूगर हास्य सम्राट हैरी द्वारा दिल्ली का मीना बाजार ,जादुई मंदिर ,खाली हाथों से नोट की बारिश ,मौत का शिकंजा सहित 150 से भी ज्यादा आंखों को अचंभित कर देने वाले कार्यक्रम पेश किए इसके साथ ही राजयोग मेडिटेशन शिविर का भी आयोजन 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक सुबह 7:00 से 8:00 एवं संध्या 5:30 से 6:30 तक रखा गया है ।हमें अपने जीवन में तनाव मुक्त, सुख-शांति संपन्न जीवन जीने के लिए सात दिवसीय निशुल्क मेडिटेशन शिविर में भाग ले सकते हैं जिसमें कोई भी सदस्य भाग लेकर अपना जीवन शांतिपूर्ण जीने का मार्ग चुन सकता है । हास्य सम्राट जादूगर हैरी में बताया कि ब्रह्मकुमारी संस्थान को पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह के द्वारा भूमि दान की गई है जिसमें आज बाबा का इतना बड़ा दरबार बनकर तैयार हुआ है जिसके लिए भी विधायक को ब्रह्मकुमारी बहनों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
पत्थलगांव थानेदार भास्कर शर्मा द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जादूगर की कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की सुरक्षा में कमी नहीं रहे इस बात का ध्यान रखा गया था।