प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जादूगर सम्राट हैरी व एशिया के सबसे छोटे जादूगर जतिन का मैजिशियन शो आज पत्थलगांव में

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
कल पत्थलगांव में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा एशिया एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर जाने-माने टीवी सीरियल अकबर बीरबल के कलाकार जादूगर हास्य सम्राट हैरी का रंगीन मायाजाल एवं एशिया के सबसे छोटे जादूगर 10 वर्षीय जतिन का मैजिशियन शो रायगढ़ रोड एलआईसी आफिस के पीछे ठाकुर शोभा सिंह कॉलोनी परिसर में शाम 6:00 बजे से किया जावेगा। मैजिशियन शो प्रजापिता ईश्वरीय महाविद्यालय द्वारा निशुल्क रखा गया है उक्त जादूगर देखने स्थान पाने के लिए “पहले आओ पहले पाओ” की तर्ज पर किया गया है।
ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विद्यालय की बहन नीलू ने बताया कि कल सोमवार को हमारे संस्थान द्वारा मनोरंजन से भरपूर एक परिवारिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें जादूगर हास्य सम्राट हैरी द्वारा दिल्ली का मीना बाजार ,जादुई मंदिर ,खाली हाथों से नोट की बारिश ,मौत का शिकंजा सहित 150 से भी ज्यादा आंखों को अचंभित कर देने वाले कार्यक्रम पेश किए जाएंगे इसके साथ ही राजयोग मेडिटेशन शिविर का भी आयोजन 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक सुबह 7:00 से 8:00 एवं संध्या 5:30 से 6:30 तक रखा गया है ।हमें अपने जीवन में तनाव मुक्त, सुख-शांति संपन्न जीवन जीने के लिए सात दिवसीय निशुल्क मेडिटेशन शिविर किया गया है जिसमें कोई भी सदस्य भाग लेकर अपना जीवन शांतिपूर्ण जीने का मार्ग चुन सकता है ।ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा जादूगर हास्य सम्राट हैरी एवं छोटे जादूगर जतिन के हैरतअंगेज कारनामों के लिए चेतवानी कॉलोनी रायगढ रोड के पीछे तैयारियां पूर्ण कर ली गई है शाम से कार्यक्रम की शुरुआत की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button