शहर में फर्राटे भर रहे तीन सवारी नाबालिक वाहन चालकों पर पत्थलगांव पुलिस ने की चालानी कारवाही



पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
विगत दिनों जसपुर पुलिस अधीक्षक रविशंकर पत्थलगांव के व्यापारियों के साथ शहर की सुरक्षा की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण सीसीटीवी के लिए बैठक कर सीसीटीवी लगाने के लिए अपने सुझाव दिए थे बैठक के दौरान पत्थलगांव शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था के लिए भी पत्थलगांव थाना प्रभारी को निर्देश दिया था
जिसके बाद आज पत्थलगांव थाना प्रभारी ने नगर के इंदिरा चौक पर तीन सवारी, नाबालिक वाहन चालक, मॉडिफाई किए गए वाहन,मोबाइल पर बात करते नौजवान को यातायात के नियमों की समझाइश देते हुए उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। पत्थलगांव थानेदार कहा कि जल्द ही यातायात व्यवस्था में सुधार होगा एवं युवाओं को फर्राटे भर रहे बिना नंबर प्लेट लगाए मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चालकों को नगर के चौक से गुजरने से परहेज करते हुए नजर आए। थानेदार भास्कर शर्मा ने बताया कि जल्द ही तीनों मार्गों पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर ऐसे वाहन चालकों पर यातायात की चालानी कार्यवाही की जावेगी।