75 साल से सड़क हीन मोहल्ले में श्रम दान से बन रहे सड़क निर्माण को सरपंच ने लगवाया रोक पांच दिवस के भीतर तसिलदार ने दिया दो प्रकार का आदेश मोहल्लेवासी पहुचे विधायक के दरवाजे

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव–/ विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव तसील बागबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत जमझोर का एक मोहल्ला ऐसा है जहां आजादी के 75 वर्ष बाद भी मोहल्ला में जाने के लिये सड़क नही है जिसको लेकर मोहल्ले वासी वर्षो से सड़क की मांग करते आ रहे है पर उन्हें सड़क नही मिला अंततः मोहल्ले के कुछ परिवारों ने श्रम दान से जमझोर के मनहर पारा से महकूल पारा तक सड़क बनाने का निर्णय लिया किन्तु जहा मोहल्ले वासियो द्वारा जिस शासकीय भूमि पर सड़क निर्माण किया जाना प्रस्तावित है उक्त शासकीय भूमि के कुछ सीमित भाग पर ग्राम के एक दो लोगो द्वारा कब्जा कर खेत बना लिया गया है जिस कारण कब्जाधारी द्वारा मोहल्लेवासियों को सड़क बनाने नही दिया जाता और विवाद कर मारपीट की धमकी जाती है, अंततः मोहल्ले वासी अपनी समस्या को लेकर बागबहार तसील न्यायालय की शरण में जाते है और शासकीय भूमि का सीमांकन कराया जा कर श्रम दान के तहत सड़क निर्माण कराये जाने की मांग करते है।मोहल्ले वासियो को तसिल न्यायलय से हरी झण्डी मिल जाने के बाद सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ करते हैं तब पुनः दिनांक 5 अप्रैल 2023 को पूरेन्द्र यादव द्वारा ट्रेक्टर जे सी बी के चालको को धमकी चमकी कर वापस भगा देता है, अंततः मोहल्ले वासी अपने घर मोहल्ला जाने हेतु सड़क निर्माण की इक्छा अधूरी होते देख पुनः तसिल न्यायालय की शरण मे जाते है और तसिलदार बागबहार द्वारा जनहित में श्रम दान कर सड़क निर्माण कर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने कोतबा पुलिस को दो पुलिस बल प्रदाय करने निर्देश पत्र लिखा जाता है और पुलिस को लिखे पत्र में तसिलदार द्वारा यह भी आदेशित किया जाता है की पुरेन्द्र यादव के द्वारा निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार का शांति भंग किया जाता है तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जावे। चुकी मोहल्ले वासियो को तसील न्यायालय का समर्थन मिल चुका था जो हर व्यक्ति सड़क प्राप्त करने का अधिकार रखते हैं और पुनः जनहित में सड़क निर्माण प्रारम्भ कर दिया किन्तु उस समय मोहल्ले वासी आवक रह गये जिस तसिलदार ने उन मोहल्ले वासियो को श्रम दान में शासकीय भूमि पर सड़क निर्माण कर आने जाने हेतु रास्ता दिलाने समर्थन किया था वही बागबहार तसिलदार द्वारा दिनांक 10 अप्रैल 23 को 4 दिन बाद सड़क निर्माण में स्टे (रोक) लगा देती है और तसिलदार द्वारा अपने स्टे आर्डर में कहा जाता है कि ग्राम सरपंच द्वारा आवेदन दिया गया है कि मोहल्ले वासीयो द्वारा बिना पंचायत के प्रस्ताव के सड़क निर्माण कराया जा रहा है जिस कारण निर्माण कार्य पर रोक लगाया जाता है। मोहल्ले वासियो की माने तो सड़क बनने वाली भूमि में कब्जा कारित व्यक्ति से साठ गांठ कर निर्माण कार्य मे रोक लगवाया गया होगा जबकि सरपंच जैसे प्रतिनिधियों का यह पहला कर्तब्य होता है कि ग्राम क्षेत्र में निवासरत परिवारों को सुख सुविधा मुहैया कराए और यहा तो जस्ट उल्टा हो रहा है जहाँ शासन प्रशासन मोहल्ला वासियो के लिये सड़क नही बनवा पाया वहा के ग्रामीण स्वयं से श्रम दान कर सड़क का निर्माण करा रहे है जो वास्तव में देखा जाये तो ग्राम सरपंच एवं प्रशासन को उन मोहल्ले वासियो को प्रोत्साहित करने प्रशस्ति पत्र देना चाहिये किन्तु यहा जस्ट उल्टा हो रहा है।

*अधिकारियों से बात कर न्याय दिलवाएंगे — विधायक*

दिनांक 13 अप्रैल 2023 को ग्राम जमझोर के कुछ ग्रामवासी खिरोधर प्रसाद, विजय कुमार, माधोराम, उपेन्द्र कुमार, रामकुमार आदि लोगो ने शाम को विधायक रामपुकार सिंह के पास पहुचकर अपनी समस्या को बताते हुवे न्याय की मांग की जिस पर विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुवे अधिकारियों एवं ग्राम सरपंच से बात कर समस्या का निदान किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button