पत्थलगांव प्रशासन व नागरिकों ने सद्भावना यात्रा में दिया गया भाईचारे का संदेश

मुकेश अग्रवालपत्थलगांव।क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गई है,पत्थलगांव एसडीएम रामशिला लाल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी हरीश पाटिल की अगुवाई में थाना परिसर में सर्व समाज की बैठक आहूत कर सभी वर्ग को आश्वस्त कियाकि प्रशासन उनके सुख दुख में कदम से कदम मिलाकर साथ खड़ी हुई है और नागरिकों से भी अपील की गई कि प्रशासन के साथ अपनी सहभागिता निभाते हुए नगर में शांति व्यवस्था कायम रखें।इसके पश्चात प्रशासन के दल बल के साथ भारी संख्या में नागरिकों ने नगर की तीनो प्रमुख सड़कों पर सद्भावना यात्रा रैली निकालकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।सद्भावना यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई लोग इसमें जुड़ते गए। एसडीएम रामशिला लाल ने इसका उद्देश्य को बताते हुए कहा कि आज समाज को प्रेम और आपसी मेलजोल की जरूरत है नफरत की नही। यह यात्रा प्रेम और भाईचारे के संदेश के साथ निकाली गई।आज जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन,पुलिस,पत्रकारगण व सर्व समाज के वरिष्ठजनों द्वारा शहर व क्षेत्र में सौहाद्रपूर्ण वातावरण स्थापित रखने के लिए सद्भावना रैली निकाली गई।*जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आरएस लाल,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल,थाना प्रभारी भास्कर शर्मा,पत्रकार संघ के पदाधिकारी सदस्य व सर्व समाज के वरिष्ठ जन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button