पत्थलगांव पुलिस ने पीडीएस दुकान चावल चोरी की फरार आरोपी हाफिज खान को पकड़ा बाकी अन्य फरार ?आरोपियों की कर रही पुलिस तलाश

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव क्षेत्र में पीडीएस की दुकानों में लगातार ही सरकारी राशन चोरी के मामले सामने आते रहे हैं जिसको लेकर पुलिस के साथ पूरा प्रशासन के नाक में दम कर रखा था विगत दिनों केराकछार में भी पीडीएस के राशन की चोरी हुई थी जिसमें पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा था जिसके बाद भी पीडीएस की दुकानों में चोरी थमती नजर नहीं आ रही थी वही 7 तारीख के दरमियान रात्रि में कछार के राशन दुकान में 102 बोरी चावल 28 बोरी चना 8 बोरी शक्कर की चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट कछार सरपंच द्वारा पत्थलगांव थाने में की गई थी जिसको लेकर पत्थलगांव पुलिस ने लगातार मुखवीरों का जाल फैलाया था जिसके परिणाम स्वरूप पत्थलगांव पुलिस को सूचना मिली की सूरजपुर में हुए पीडीएस दुकानों में चोरी के मामले को लेकर पत्थलगांव क्षेत्र के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है एवं चावल चोरी में लिप्त 3 पिकअप एक वैन गाड़ी को पकड़कर आरोपियों को लंबी पूछताछ करते हुए माल की बरामदगी की गई है जिसके बाद पत्थलगांव पुलिस ने सूरजपुर पुलिस से संपर्क करते हुए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लाकर कछार में हुए पीडीएस दुकान से चोरी माल के संबंध में पूछताछ की गईथीजिसके बाद आरोपी कैलाश चिकनीपानी ,लक्ष्मी नारायण यादव पिता कुरशो यादव, लुडेग, चंद्रभान यादव पिता निरंजन यादव लुडेग,प्रफुल्ल एक्का पिता रूपेंद्र एक्का तुरूवाआमा से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कछार राशन दुकान में चोरी का अपराध कबूल किया गया पुलिस ने इनके निशानदेही पर कछार से चोरी गए समस्त 102 बोरी चावल 28 बोरी चना एवं 8 बोरी शक्कर को पकड़ कर लाया गया आरोपियों ने बताया कि हमारे साथ घटना करने में चार आरोपी और भी मौजूद रहे हैं जो पुलिस पकड़ से अब तक फरार थे।
पत्थलगांव थानेदार भास्कर शर्मा से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि घटना के बाद से फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसके बाद पीडीएस चावल चोरी में फरार आरोपी हाफिज खान तिलडेगा निवासी को पकड़ा गया है । मामले के बाकी अन्य फरार आरोपियों को भी जल्दी पकड़ा जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button