“कीर्तन की है रात बाबा” आज थाणेआनो है “के साथ श्याम भक्तों ने मनाया चार दिवसीय श्याम महोत्सव?? श्याम महोत्सव के अंतिम दिन कोलकाता के कलाकारों द्वारा कराया श्याम रसपान

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर चार दिवसीय श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया 4 दिनों तक श्याम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा श्याम मंदिर प्रांगण में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मेहंदी उत्सव, श्याम निशान यात्रा एवं अंतिम दिन जयपुर ,कोलकाता की कलाकार मनीष मित्तल एवं शुभांगी सोनी द्वारा बाबा श्याम के भक्तों को श्याम भजनों से रिझाते हुए नाचने गाने को मजबूर कर दिया ।पूरी रात श्याम भक्त बाबा के दरबार में झूमते हुए नजर आए। श्याम सेवा समिति द्वारा श्याम उत्सव के लिए तैयारियां बढ़-चढ़कर की थी भजन संध्या के लिए विशाल पंडाल बनाते हुए बैठक व्यवस्था महिला ,पुरुष एवं बच्चों के लिए की गई थी पूरी रात श्याम भक्तों ने श्याम के भजनों का रसपान किया।

लैलूंगा, कोतबा ,सीतापुर ,अंबिकापुर ,कुनकुरी ,बगीचा सहित आसपास के क्षेत्रों से श्याम भक्तों का जमावड़ा श्याम मंदिर प्रांगण में देखते ही बनता था ।
श्याम भक्तों के लिए श्याम रसोई की की गई व्यवस्था
श्याम सेवा समिति द्वारा श्याम भक्तों के लिए श्याम रसोई की व्यवस्था की गई थी जिसमें श्याम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया श्याम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा श्याम रसोई के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी।
श्याम मंदिर में श्याम भक्तों ने लगाई सवामणी
पत्थलगांव श्याम मंदिर में श्याम भक्तों ने सवामणी का प्रसाद लगाकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए शाम को प्रसाद लगाया गया श्याम मंदिर में सैकड़ों लोगों ने सवामणी का प्रसाद लगाया गया था सवामणी का प्रसाद श्याम मंदिर प्रांगण में अविरल रूप से बढ़ता रहा।

श्याम मंदिर को रंगीन रोशनीयों से सजाया गया था जिसकी छटा देखते ही बनती थी वही श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया था जिसकी एक झलक पाने के लिए श्याम भक्त लालायित नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button