पत्थलगांव की लुडेग क्षेत्र से लाखों रुपए की सागौन लकड़ी कटाई मामले के मुख्य आरोपी मनोज खुंटिया सहित दो सहयोगी को वन विभाग ने पकड़ा? वन विभाग की टीम ने पकड़े आरोपियों से जारी पूछताछ

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
विगत दिनों लुड़ेग क्षेत्र के जंगल में दिनदहाड़े वन विभाग के कर्मचारी की संलिप्तता में सागौन लकड़ी की कटाई के मामले में पूरे प्रदेश में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर हिला कर रख दिया था। लकड़ी तस्कर को ग्रामीणों की मदद से मौके पर एक जेसीबी एवं सागौन भरे लकड़ी ट्रैक्टर को पकड़ कर ग्रामीणों ने पत्थलगांव पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पत्थलगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी लदे ट्रैक्टर एवं जेसीबी को जप्त करते हुए पत्थलगांव पुलिस थाने लाया था एवं उसी समय पत्थलगांव पुलिस ने मनोज खुंटिया सागौन लकड़ी तस्कर के घर भी दबिश देते हुए करीब 7 से 8 ट्रैक्टर सागौन लकड़ी को पकड़कर थाने ले कर आए थेजिसके बाद से मनोज खुंटिया पिता भीमसेन कुटिया लुडेग निवासी एवं उसके दो सहयोगी रंजन कुजुर पिता चंद्रभान कुजुर बंधन पुर, कश्मीर कुजूर पिता तेरस कुजुर लुडेग निवासी फरार हो चुके थे पत्थलगांव पुलिस ने सागौन के लकड़ियों को एवं जप्त जेसीबी एवं ट्रैक्टर को पत्थलगांव वन विभाग के हवाले कर दिया था।पत्थलगांव वन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सागौन की लकड़ी की कीमत लगभग दस लाख रुपए आंकी गई है वही मौके से एक ट्रैक्टर जेसीबी भी जप्त की गई है जिसकी कीमत भी लाखों रुपए में है ।
पत्थलगांव वन परीक्षेत्र अधिकारी कृपासिंधु पैकंरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सागौन तस्करी के मुख्य आरोपी मनोज खुंटिया पिता भीमसेन कुटिया लुडेग के निवासी एवं उसके अन्य दो सहयोगी रंजन कुजूर पिता चंद्रभान कुजुर बंधनपुर लुडेग, कश्मीर कुजूर पिता तेरस कुजुर लुडेग निवासी को पकड़कर लाया गया है ।जिनसे लाखों रुपए के सागौन तस्करी के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है कि उनके द्वारा लुड़ेग क्षेत्र के जंगलों से लकड़ी काटकर कहां खपाने का धंधा किया जा रहा था जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र में सागौन तस्कर से सागौन खरीदी करने वालों के हड़कंप मचा हुआ है जल्द ही क्षेत्र में वन विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही की जावेगी। वन परीक्षेत्र अधिकारी पैकरा ने बताया कि सागौन कटाई के मामले में वन विभाग के कर्मचारी की संलिप्तता भी नजर आती है जिसका प्रतिवेदन हमारे द्वारा उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही चोरी की लकड़ियों से बने मकानों की भी सघन जांच की जावेगी जो भी इन कामों में संलिप्त पाया जावेगा उसको वन विभाग अधिनियम के तहत कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button