पत्थलगांव श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूरे होने पर निकाली भव्य श्याम निशान यात्रा कल श्याम प्रेमी श्याम के भजनों का करेंगे रसपान

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज श्याम प्रेमियों ने भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई पत्थलगांव में श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष पूरे होने पर श्याम प्रेमियों ने चार दिवसीय श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसके तहत आज हजारों महिला, पुरुषों एवं श्याम प्रेमियों ने दुर्गा मंदिर अंबिकापुर रोड से भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई जिसमें डीजे की धुन पर श्याम प्रेमी श्याम के भजनों की धुन परथिरकते ,गाते ,श्याम निशान हाथों में लिए श्याम बाबा के जयकारों के साथ श्याम निशान यात्रा निकाली गई ।श्याम निशान यात्रा रायगढ़ रोड ,जसपुर रोड के पश्चात पत्थलगांव में निर्मित भव्य श्याम मंदिर में श्याम निशान यात्रा का समापन किया जावेगा ।श्याम निशान यात्रा का जगह-जगह श्याम प्रेमियों ने जलपान एवं फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया श्याम प्रेमियों का उत्साह देखते ही बनता था जहां बच्चे ,महिला, पुरुष हाथों में श्याम निशान लिए एक तरह के विशेष वेशभूषा में महिलाओं के साथ युवा नजर आए ।कल श्याम मंदिर में कोलकाता एवं जयपुर के कलाकारों द्वारा श्याम भजनों का रसपान कराया जावेगा श्याम महोत्सव मनाने के लिए पत्थलगांव श्याम समिति ने जी तोड़ मेहनत की थी पूरे पत्थलगांव को श्याम के निशान सजाया गया है श्याम मंदिर रंगीन रोशनी उसे जगमग कर रहा है जिसकी छटा देखते ही बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button