बेमेतरा घटना को लेकर पत्थलगांव में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव । छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले में साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में 8 अप्रैल को 2 पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक के मौत की घटना से प्रदेश भर में हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है।इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।ज्ञात हो कि इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद करने का आवाह्न किया है।जहां प्रदेश में कई जिलों की दुकानों को बंद किया गया है।मगर जशपुर जिले के ब्लॉक पत्थलगांव में इस बंदी का असर देखने को नहीं मिला।वहीं विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पत्थलगांव एसडीएम रामशिला लाल को ज्ञापन सौंपा गया है।दिए गए आवेदन अनुसार आरोप लगाते हुए कहा गया है कि छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही अन्य समुदाय के हौसले बुलन्द है उनके द्वारा लव जेहाद करने छत्तीसगढ़ की आस्मिता संस्कृतियों को एक बार फिर से खतरे मे डालने का प्रयास किया जा रहा है।पूर्व मे भी बुलन्द हौसलो और कांग्रेस के राजनैतिक संरक्षण की वजह से प्रदेश के दर्जनो स्थानों पर हिन्दू समाज पर भयादोहन करने का कार्य अन्य समुदाय द्वारा किया जा रहा है।

आरोप लगाया गया है कि विशेषकर हिन्दू समाज के नेताओं को टारगेट कर हत्या हो रही है पहले अम्बिकापुर,रायपुर, राजनांदगांव,बीजापुर,कांकेर,कवर्धा अब बेमेतरा साजा के ग्राम बिरनपुर मे दिनांक 8 अप्रैल को लगभग 11:30 जब प्राथमिक शाला छुट्टी हुई तब कुलेश्वर पिता धनुष साहू एवं चंचल पिता तोषण साहू यह दोनो बच्चे विद्यालय से घर की ओर जा रहे थे।तभी सलीम खान पिता नासिर खान और अन्य 2 लोगों ने उन्हें रुकवाया और मारने लगे जिसमे भुनेश्वर साहू को कांच की बोतल तोड़कर और चंचल को पाइप से मारा गया।टुटे बोतल से मारे जाने के कारण भुनेश्वर साहू के कोहनी से खून बहने लगा तभी वहां एक व्यक्ति ने उन दोनो बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छोड़ दिया समय 12बजे वहां उनके परिजन उपचार के बाद उन्हें घर छोड़ दिये उसके बाद नासिर खान से घर बातचीत करने पहुंचे तो समय 12.30 बजे तो नासिर खान द्वारा दोनो बच्चों की माताओं का हाथ पकड़ा गया धक्का दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई तभी गांव के हिंदू पक्ष के लोग वहां से महिलाओं को वहां बस्ती की ओर ले गये।जिसके पश्चात गांव के हिंदू समुदाय के लोग आपस मे एक बैठक आयोजित किया समय 1.00 बजे जिस पर इस विषय चर्चा हो रही थी कि इन दंगाई प्रवृतियों के बार-बार इस हरकत का उपाय निकाला जाए तभी समय 1: 30 बजे ग्राम बिरनपुर में निवासरत रशीद खान उर्फ कल्लू खान द्वारा परिवारो को एक जुट करके उन्हें उकसा कर के व महिलाओं युवाओं बच्चों से पथराव करवाया गया डंडो से मारा गया और धारदार हथियार का भी प्रयोग किया गया और युवक भुनेश्वर साहू को खींचकर अपने मोहल्ले की गली मे ले गये और सामूहिक रूप से चाकूओं से गोदकर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई रशिद खान उर्फ कल्लू खान के द्वारा लोगों को भड़का कर योजनाबद्ध तरिके से निर्गम हत्या कर दी गई।

ज्ञापन देने के दौरान अवधेश गुप्ता ने कहा कि इस घटना से पूरा प्रदेश आक्रोशित है।जिसमे कहीं न कहीं शासन प्रशासन की लापरवाही है कि कुछ बाहरी असामाजिक तत्वों द्वारा आकर प्रदेश समेत अन्य जिलों में भी शांति भंग किया जा रहा है।बेमेतरा जिले की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है जिस प्रकार अन्य समुदाय द्वारा भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई उसे लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।इस दौरान पवन अग्रवाल,प्रवीण बंसल,जय प्रताप सिंह राजपूत,राहुल जोशी,आदित्य मिश्रा,हिमांशु शर्मा,दामोदर शर्मा,सुरेश साहू, निपुन अग्रवाल,सोनू साहू,चंदन शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button