हनुमान जन्मोत्सव की रही धूम भंडारे के साथ हनुमान पाठ का किया आयोजन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव नगर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर नगर में भंडारे के साथ हनुमान पाठ का भी आयोजन किया गया पूरा शहर भगवामय कर दिया गया था मंडी प्रांगण स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग चुकी थी जहां सभी ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया मंडी प्रांगण में हनुमान उत्सव समिति द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया भंडारे के आयोजन पश्चात युवाओं ने हनुमान जी के जयकारे के साथ नाचते गाते हुए मोटरसाइकिल रैली तीनों मार्ग रायगढ़ रोड, जसपुर रोड, अंबिकापुर रोड में निकालते हुए मंडी प्रांगण में आकर संपन्न की गई।नगर के सतनारायण मंदिर स्थित हनुमान जी की पूजा अर्चना भी की गई पूरा मंदिर भी रंगीन दोषियों से सजाया गया सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना की नगर में और भी जगह स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button