मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जशपुर में आयोजित सरहुल पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए? समाज के पदाधिकारियों ने पारंपरिक गमछा एवं पगड़ी पहना कर तथा पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर भेंट कर किया स्वागत

मुकेश अग्रवाल
जशपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जशपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड में किया गया आत्मीय स्वागत इस अवसर पर विधायक विनय भगत संसदीय सचिव और कुनकुरी विधायक यू डी मिंज और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर और जिला पंचायत सीईओ जीतेन्द्र यादव, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जशपुर जिले के राजी पड़हा मुख्यालय दीपू बगीचा में आयोजित सरहुल पूजा (खद्दी परब) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधि विधान से धरती की पूजा कर प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

खद्दी पर्व धरती पूजा के अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को पारंपरिक गमछा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर भेंट किया।




