पत्थलगांव सिविल अस्पताल में होगी मानसिक प्रभावित मरीज की जांच महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को होगी मरीजों की जांच



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव मैं अब जसपुर कलेक्टर रवि मित्तल के प्रयास से लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा किया जा रहा है जहां पत्थलगांव में बंद पड़ी सोनोग्राफी मशीन की सुविधाएं मिलनी शुरू हो चुकी हैं वहीं अब पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों को मानसिक रोग से प्रभावित मरीज के इलाज की सुविधा के लिए महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार को डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच की जावेगी ।मानसिक रोग से प्रभावित मरीजों को अब सैकड़ों किलोमीटर दूरी तय कर अपने इलाज कराने से निजात मिलेगी ।युवा नेता रितिक गर्ग ने मानसिक रोग से प्रभावित मरीजों के लिए लंबे समय से डॉक्टरों का शिविर लगाने का प्रयास किया जाता रहा है जो अब साकार होगा।