पत्थलगांव में अवैध रूप से कोयला परिवहन करने के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने कोयला लदी दो ट्रक को पकड़ा

मुकेश अग्रवाल
जशपुर जिले के पत्थलगांव में अवैध रूप से कोयला परिवहन करने के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने कोयला लदी दो ट्रक को पकड़ा है । पुलिस ने चालक से सबन्धित कागजात की जांच कर रही है ।
दरअसल पत्थलगांव के NH-43 में कोयला लदी दो ट्रक पर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था , मुखबिर की सूचना पर पत्थलगांव पुलिस ने दोनों ट्रक को रोककर पूछताछ कर कोयला सम्बंधित रॉयल्टी व गिल्टी की मांग की गई । जिसपर चालक द्वारा अपर्याप्त कागजात होने पर दोनों ट्रक को जब्त कर थाने ले आयी । पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि

ट्रक क्रमांक संख्या CG 12 BJ 2611 एवं CG-12S 5877 दोनों गाड़ी को ड्राइवर आसिम अंसारी , बसरुद्दीन अंसारी व हेल्पर यूसुफ अंसारी कोयला लेकर कुसमुंडा से जशपुर तरफ जा रहे थे ।कोरबा से अवैध रूप से कोयला परिवहन कर रहा था

। जिसे थाने के स्टाफों की मदद से पकड़ा गया । जहां गवाहों के आधार पर रेड कार्यवायी कर धारा 91 नोटिश के आधार पर कोयला परिवहन हेतु रॉयल्टी व बिल्टी की मांग की गई जिसपर कागजात अपर्याप्त होने पर जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button