रामनवमी के मौके पर निकली भव्य शोभायात्रा? हजारों की संख्या में राम भक्तों ने लिया हिस्सा? जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान होता रहा था

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज राम रामनवमी शोभा यात्रा निकाली गई शोभायात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्त मौजूद रहे शोभायात्रा में जयपुर जिले की ढोल नगाड़े के साथ राम भक्त झूमते नजर आए शोभायात्रा के साथ श्री राम भगवान की झांकी निकाली गई शोभायात्रा के साथ उड़ीसा से आए डीजे में युवा जमकर थिरकते नजर आए हैं वही राम सीता की जीवंत झांकी भी निकाली गई।
शोभायात्रा में वानरों की सेना ,काली के रूप का जीवंत प्रस्तुति दी गई ।जगह-जगह जलपान की व्यवस्था कर नागरिकों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में नगर भगवा रंग में रंगा नजर आया जय श्री राम के नारों से आकाश गुंजायमान होता रहा रामनवमी समिति द्वारा पूरे रामनवमी का भव्य शोभायात्रा की अकल्पनीय देखने लायक व्यवस्था की गई शोभा यात्रा के लिए रामनवमी समिति के दिनेश अग्रवाल ,मधुसूदन गोयल, प्रमोद लाटरी, रामू शर्मा ,श्यामू शर्मा ,देवेश अग्रवाल ,शिखर बंसल सहित सभी कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत करते नजर आए।
रामनवमी शोभा यात्रा के लिए पुलिस ने काफी चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। यातायात व्यवस्था की कमान थानेदार भास्कर शर्मा ने अपनी टीम के साथ संभाल रखी थी।




