दीनदयाल आवासीय कॉलोनी मदनपुर संपदा अधिकारी प्रजापति ने किया आकस्मिक निरीक्षण ?भवनों का आधिपत्य नहीं लेने वालों का होगा निरस्तीकरण _प्रजापति

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल संपदा प्रबंधन प्रक्षेत्र अंबिकापुर के संपदा अधिकारी प्रजापति ने दीनदयाल आवासी कॉलोनी मदनपुर इंजको का आकस्मिक निरीक्षण किया संपदा अधिकारी द्वारा मकानों में कमी को बारीकी से निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद ठेकेदार को तत्काल मकानों को सुधार करने के निर्देश दिए उनके द्वारा दीनदयाल आवासीय कॉलोनी के अध्यक्ष इंद्रजीत शर्मा से भी मुलाकात करते हुए कॉलोनी की समस्याओं को के संबंध में चर्चा की।कालोनी के कई मकानों का खराब स्थिति, स्टेट लाईट के क ई बल्ब नहीं जलने, गर्मी में पानी की समस्या आने से पूर्व दूसरा बोर को लगवाने , सांस्कृतिक भवन के लिए माननीय विधायक जी द्वारा की गई घोषणा के लिए कालोनी के अंदर जमीन आवंटित करने एवं कई अन्य समस्याओं को लेकर लम्बा चर्चा किया गया।

जिस पर उनके द्वारा शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया । एवं ठेकेदार को भवन में जो भी कमी दिखा उसे शीघ्र पुरा करने का कड़ा निर्देश दिया। ताकि भवन का भौतिक अधिपत्य शीघ्र दिया जा सके।एवं उनके द्वारा यह भी बोला गया कि जिन भी आबंटी का पैसा बकाया है या रजिस्ट्री नहीं कराया जा रहा है या जानबूझ कर भौतिक अधिपत्य नहीं लिया जा रहा है वे 45 दिन के अंदर ले लेवें नहीं तो भवन निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
रजिस्ट्री एवं भौतिक आधिपत्य नहीं लेने वालों के होंगे मकान निरस्त
संपदा अधिकारी प्रजापति ने भौतिक आधिपत्य एवं रजिस्ट्री नहीं कराने वाले भवन आबंटी के मकान निरस्तीकरण के लिए डेढ़ माह का समय दिया गया है उनके द्वारा कहा गया कि इस अवधि में यदि भवन अवंटी द्वारा मकान नहीं लिया जावेगा तो उसके मकानों का निरस्तीकरण कर फिर से मकानों का विज्ञापन निकालकर दूसरों को विभाग द्वारा देने की प्रक्रिया की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button