*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव ने किया हिंदू नववर्ष के उपलक्ष पर भंडारे का आयोजन*

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
हिंदू नववर्ष जागरण अभियान के पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दूसरा कदम भंडारे की ओर अग्रसर हुआ . हमारे धर्म में नववर्ष की बहुत बड़ी महिमा है क्योंकि इस दिन ब्रह्मा जी के द्वारा सृष्टि की रचना प्रारंभ की गई थी , भगवान श्री हरि नारायण विष्णु का प्रथम अवतार भी आज ही के दिन उत्पन्न हुआ था , विक्रम संवत का शुभारंभ दिवस आज ही के दिन है , भगवान श्री राम का राज्याभिषेक भी आज ही के दिन हुआ , महर्षि गौतम जी की जन्म जयंती भी आज ही है , आर्य समाज स्थापना दिवस भी आज ही हुआ था , आज के ही दिन वरुण देवता के अवतार झूलेलाल की जन्म जयंती है , राजा विक्रमादित्य का राज्याभिषेक भी आज के दिन हुआ था एवं संघ के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ• केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म दिवस भी है . इन सभी विशेष त्योहारों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया , जिसमें समस्त नगरवासियों ने भंडारा ग्रहण किया . भंडारे के स्थान में सभी

स्वयंसेवकों द्वारा जय श्री राम के नारों से पत्थलगांव को गुंजायमान किया…!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button