ग्राम पंचायत बहनाटांगर में महिला जागृति शिविर का हुआ आयोजन,महिलाओं ने खेलों में बढ़ चढ़कर लिया भाग,अतिथि के तौर पर गौ सेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी रहे मौजूद



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव । एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पत्थलगांव द्वारा दिन बुधवार को ग्राम पंचायत बहनाटांगर में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, एवं जनपद सदस्य बिंदिया भगत उपस्थित रहे। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार आज नारी शक्ति पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के प्रत्येक क्षेत्रों में योगदान दे रहीं हैं यह अत्यंत ही सराहनीय है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की ओर ध्यानआकर्षण कराते हुए कहा कि आज प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ में महिलाओं एवं नारी शक्ति के प्रति समर्पित है।उन्होंने कहा नारी शक्ति आज दुनिया में देश का नाम रौशन कर रहीं हैं।

वही बिंदिया भगत ने भी अपने उद्बोधन में नारी शक्ति को सर्वोपरि बताते हुए अपने विचार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने मटका फोड़ एवं कुर्सी दौड़ के खेल में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। और गोदभराई कार्यक्रम में भी 15 महिलाओं एवं 7 बच्चों का मुंह मीठा करा कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती शांति उरांव,पर्यवेक्षिका श्रीमती शशिकला कुजुर, श्रीमती राजकुमारी साहू,श्रीमती रश्मि लकड़ा, श्रीमती सुलोचना ठाकुर सहित क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका समेत विभिन्न ग्रामों से स्व सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।