सरिया कांड के ट्रेलर चालक हत्याकांड के सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में हत्याकांड में मुख्य आरोपी रवि महंत को पुलिस ने पकड़ भेजा सलाखों के पीछे सरिया कांड के दो आरोपी अभी भी फरार



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पूरा मामला 19 फरवरी की है जब रायगढ़ जिले के जिंदल स्टील प्लांट से सरिया लोड कर कटारिया ट्रांसपोर्ट का चालक राजेश कुमार प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) के लिए निकला था,

जहां रायगढ़ जिले के बंजारी मंदिर के पास पूर्व से ही घात लगाकर 5 आरोपी बैठे थे, जिसमें से मुख्य आरोपीका चालक से पूर्व परिचित था जिसने टेलर वाहन रुकवाकर उसमें अपने 3 साथियों के साथ बैठ गया और कुछ दूरी पर जाकर ट्रक के भीतर ही चालक की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, और टेलर वाहन को जशपुर जिले के डूमरबहार लेकर आ गए जहां अपने परिचित के घर पर 9 टन सरिया उतार कर रख दिया और ट्रक समेत मृत चालक के शव को ठिकाने लगाने के लिए लुड़ेग झंडा घाट ले जाकर शव उतारकर फेंक दिया. वहीं टेलर वाहन को पत्थलगांव और बागबहार थाना क्षेत्र के सीमा में ले जाकर लावारिश हालत में छोड़ दिया।इधर जब पत्थलगांव पुलिस को लावारिश हालत में टेलर वाहन मिली और उसके चालक की लाश एक सप्ताह बाद लुड़ेग झंडाघाट में सड़ी गली अवस्था में पाई गई, जहां मामले में जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के बारे में जानकारी मिली जिसमें 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जहां तीनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया, जहां पुलिस ने 4 आरोपियों गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था । वही एक आरोपी रवि महंत को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । आपको बता दें कि इस पूरे मामले में 7 आरोपी शामिल थे जिसमें हत्या में 5 लोग शामिल थे वहीं 2 आरोपी सरिया खपाने में सहयोग कर रहे थे, फिलहाल पत्थलगांव पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं फरार 2 आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने की बात कह रही है।
पत्थलगांव टीआई भास्कर शर्मा ने बताया कि ट्रेलर ड्राइवर हत्याकांड में मुख्य आरोपी रवि महंत कटाई पाली धर्मजयगढ़ जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसे कल धरमजयगढ़ से पकड़ कर लाया गया है उक्त आरोपी घटना कार्य करने के बाद चंडीगढ़ पंजाब की ओर भाग गया था आरोपी रवि महंत द्वारा ट्रेलर ड्राइवर का टावेल से गला दबाकर हत्या किया गया था इसी के साथ इसके सहयोगी गाड़ी में राम केश्वर पावले एवं संत कुमार पावली जो पहले ही पकड़े जा चुके हैं उन्होंने ट्रेलर ड्राइवर के हाथ पैर को पकड़कर काबू में किया था एवं हत्या रवि कुमार महंत द्वारा की गई थी घटना में अब दो आरोपी फरार हैं जिसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा घटना में हत्या करने वाले सभी आरोपी पुलिस के शिकंजे में पहुंच चुके हैं।