जशपुर कलेक्टर के निर्देश पर पत्थलगांव सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन 22 यूनिट ब्लड डोनेट किया रक्त दाताओं ने



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया विगत दिनों जशपुर कलेक्टर रवि मित्तल ने ब्लड की आकस्मिक समय में कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश दिए थे जिसके तहत आज पत्थलगांव सिविल अस्पताल में पत्थलगांव एसडीएम रामशिला लाल एवं बीएमओ डॉ मिंज ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

जिसमें आज युवाओं ने रक्तदान करने के लिए बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई ।आज रक्तदान शिविर में अंकित बंसल ,डॉक्टर विकास गर्ग ,अनूप गुप्ता, हैप्पी भाटिया, चिंतामणि चौधरी, राकेश प्रताप, मनीष तिवारी ,योगेश गुप्ता, महेश सिंह, कृष्णा कुर्रे, चंद्रहास मिश्रा ,चंद्र प्रकाश पटेल ,राकेश गुप्ता, दुष्यंत यादव ,अविनाश सिंह, पहलाद हलदर, निरंजन लहरे, शेखर कुर्रे ,महादेव निराला सहित कई युवाओं ने अपना ब्लड डोनेट किया।

पत्थलगांव चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के सभी सदस्यों एवं स्टाफ ने इस रक्तदान शिविर में सत प्रतिशत रक्तदान किया। आज रक्तदान शिविर में पत्थलगांव एसडीएम रामशिला लाल ने कहा कि समय-समय पर ब्लड की कमी को देखते हुए इस तरह के रक्तदान शिविर के आयोजन किए जाएंगे ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को बीमारी के समय तत्काल रक्त की कमी को पूरा किया जा सके आज के इस शिविर में युवाओं ने काफी बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई है जो निश्चित रूप से मरीजों के लिए समय पर संजीवनी का काम करेगी।