पत्थलगांव थानेदार ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते वाहन चालक को पकड़ा डिजाइनर वाहनों में फर्राटे भर रहे युवाओं में मचा हड़कंप

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
विगत दिनों जसपुर पुलिस अधीक्षक के पत्थलगांव प्रवास के दौरान स्थानीय पत्रकारों ने शहर में अनियंत्रित गति से दौड़ रही डिजाइनर मोटरसाइकिल एवं बुलेट में पटाखा फोड़ रहे वाहनों पर कार्यवाही के लिए बात रखी गई थी जिसके बाद जसपुर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को डिजाइनर वाहन एवं पटाखा फोड़ रही बुलेट वाहनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिसके बाद कल बस स्टैंड के पास केटीएम वाहन से फर्राटे भर रहे लड़कों को थाना प्रभारी ने पकड़ कर कार्यवाही की है इन वाहनों पर पुलिस द्वारा धारा 183 के तहत कार्यवाही करते हुए कोर्ट में चालान पेश किया जावेगा।

पुलिस ने केटीएम मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी एमसी 0805 एवं सीजी 13 एजी 1675 के वाहन चालक देवानंद सिंह 22 साल पत्थलगांव निवासी एवं संदीप यादव उम्र 21 साल निवासी चिडरापारा पर कार्यवाही की गई है एवं समय-समय पर थानेदार द्वारा पटाखा फोड़ रहे बुलेट वाहनों पर भी कार्यवाही करते हुए पुलिस थाने में मौके पर ही पटाखा फोड़ रहे साइलेंसर को बदली करवा कर वाहनों पर मोटर यान अधिनियम तहत कार्यवाही करने के बाद ही छोड़ा गया है ।थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे फर्राटे भरे वाहनों पर के लिए नागरिकों से अपील की है कि ऐसे वाहनों का फोटो या वाहन नंबर पुलिस को देकर सूचित करते हुए सहयोग देवें ताकि इन वाहनों पर कार्यवाही की जा सके। आज की इस कार्यवाही के बाद डिजाइनर वाहनों में फर्राटे भररहे युवाओं में हड़कंप मची हुई है।
अप पुलिस द्वारा लगातार बुलेट के साइलेंसर ऊपर वाहनों पर कार्यवाही करने के बाद नगर में थोड़ी सी राहत महसूस की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button