विधानसभा स्तरीय कार्यशाला बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक का कोतबा में हुआ समापन

मुकेश अग्रवालपत्थलगांव । कोतबा के सांस्कृतिक भवन में आज रविवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यशाला बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक आहूत की गई।यह बैठक भाजपा जशपुर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के निर्देशानुसार पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता व पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।जिसमे मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी हरपाल सिंह भामरा,पत्थलगांव के पूर्व विधायक शिव शंकर पैंकरा,डीडीसी सालिक साय,जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,ग्रामीण मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर,हेमवती भगत,आनंद शर्मा,अजय गुप्ता,उमाशंकर भगत एवं समस्त मंडल के अध्यक्ष,महामंत्री,शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक,विस्तारक और बूथ समिति के सदस्य व अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारीगण मौजूद रहे।एवं इस कार्यशाला में आने वाले विधानसभा चुनाव की रूपरेखा की तैयारी करने सहित लोगों से संपर्क बनाने का अभियान चलाने पर विस्तृत रूप से संगठनात्मक चर्चा की गई।उमाशंकर भगत ने मंच का सफल संचालन किया।
उक्त कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्थलगांव विधानसभा स्तरीय 8 मंडलों के सशक्तिकेंद्र के सभी प्रमुख आज यहां उपस्थित हुए है।इसके माध्यम से कार्यशाला आयोजित कर आगामी चुनाव की रणनीति तैयार की जा रही है।यह बुथ सक्तक्तिकरण का कार्यक्रम केंद्र के नेतृत्व में प्रदेश भर में संचालित किया जा रहा है।उन्होंने कहा बूथ शसक्तिकरण के कार्य से शत प्रतिशत परिणाम आएगा प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर कार्य करना है।उन्होंने कहा आज प्रदेश में भ्रष्टाचार घूसखोरी अपराधिक मामले चरम पर है।निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा।वहीं सालिक साय ने कहा कि हमारे पास करीब 200 दिन ही बचे है इन दिनों पर किस प्रकार बारीकी से कार्य करना है वह इस कार्यशाला के माध्यम से ही तय होगा। अगर इस पर खरे उतरते है तो पत्थलगांव विधानसभा समेत प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार और विधायकों के कार्यों की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य होगा।केंद्र की योजनाओं का फीता काटकर स्थानीय विधायक वाहवाही लूटने में लगे है।उन्होंने कहा यह सरकार सिर्फ ढोल पीटने और जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है।जिसके बाद शायराने अंदाज में उन्होंने कहा “लेकर हाथों में झंडा बीजेपी का हर बूथ पर जाएंगे करो जश्न की तैयारी फिर इस बार सरकार बनाएंगे” ।इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व विष्णु देव साय ने कहा अभी हाल ही में नॉर्थ ईस्ट के त्रिपुरा,मेघालय और नागालैंड में चुनाव पूरे हुए हैं तीनों प्रदेश में भाजपा ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है यह मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ ही सभी के प्रयास का मूल मंत्र लेकर देशभर में कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।आज देश ही नहीं विदेश के लोग भी मोदी जी के विकास कार्यों से इतने प्रभावित हैं कि उन्हें प्रत्येक क्षेत्र में पूर्ण समर्थन मिल रहा है आज मोर आवास मोर अधिकार के तहत विधानसभा स्तरीय विधायक निवास का कार्यक्रम पत्थलगांव में आयोजित हुआ जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्र होकर एकजुटता का परिचय दिया जहां भीड़ देखकर कांग्रेसियों के तोते उड़ गए।उन्होंने कहा आज डिजिटल इंडिया का युग है जिसका उपयोग पूर्ण रूप से करें केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं के कार्यों को सोशलमीडिया के अनेक प्लेटफार्म के माध्यम से प्रसारित करें। प्रदेश में आज अपराधिक मामले बढ़ रहे हैं रायपुर जैसे शहरों में चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है और अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है । पिछले 4 सालों में प्रदेश में हजारों बलात्कार की मामले सामने आए है जिसमें हजारों नाबालिक बच्चों के साथ ब्लातकार के मामले सामने आए है।उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की इस कांग्रेस सरकार को बिल्कुल भी शर्म नहीं आती।पूरे प्रदेश में सड़क बिजली पानी एवं सिंचाई के साधनों चाहे वह गरीबों के कल्याणकारी योजनाओ सहित अन्य कार्यों को भाजपा ने किया।कांग्रेस पार्टी की सरकार केवल अपने आकाओं के साथ परिवार वाद से ग्रसित सिर्फ एक परिवार के लोगों को खुश करने में लगी हुई है जिसका जीता जागता उदाहरण छग रायपुर में हुए कांग्रेस के महाअधिवेशन में एक परिवार के सदस्य के लिए लाखों के गुलाब फुल सड़क पर बिछा दिए गए।आज भ्रष्टाचार करके मंत्री अधिकारी भी जेल की हवा खा रहे हैं।अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे तो निश्चित ही आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी आज एक और बात चरितार्थ हो गया है कि छत्तीसगढ़ का ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस सरकार ने ठगा नहीं।




