छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आवाहन पर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आवाहन पर आज तहसील कार्यालय पत्थलगांव में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 सितंबर 2021 को प्रदेश बंद कराया गया था आंदोलन को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री महोदय जी ने समय सीमा तय करते हुए पिंगुवा कमेटी गठित की गई परंतु आज पर्यंत तक उक्त कमेटी द्वारा सरकार को रिपोर्ट नहीं सौंपी गई जिस कारण कर्मचारी जगत में रोष व्याप्त है इसी संबंध में 28 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित बैठक में शासन के उपेक्षा पूर्ण रवैया को लोकतांत्रिक विरोध एवं मांगों को निराकृत करते हुए शासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए ” *आश्वासन नहीं समाधान आंदोलन*” करने का निर्णय लिया गया है आंदोलन का प्रथम चरण में 3 मार्च 2023 को जिला ब्लाक तहसील स्तरीय अनुविभागीय अधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव जी के नाम ज्ञापन सौंपना तथा द्वितीय चरण 18 मार्च 2023 को रायपुर में प्रांतीय प्रांत स्तरीय रैली का आयोजन किया गया है
उक्त ज्ञापन में मुख्य रूप से

(1) लिपिक संवर्ग,शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षक एवं शिक्षक एल बी संवर्ग विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग ,वन विभाग,पशुपालन विभाग एवं अन्य कर्मचारी विभाग के वेतन विसंगति का निराकरण ,पूर्व सेवा की गणना लाभ एवं 17 सितंबर 2021 को गठित पिंगुवा कमेटी की रिपोर्ट सरकार को तत्काल सौंपी जाए
(2)प्रदेश के कर्मचारी एवं पेंशनरों को लंबित 5% महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतन मान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृत आदेश जारी किया जाने
(3)जन घोषणा पत्र में उल्लेखित चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी किया जाने तथा प्रदेश के विभिन्न संगठनों द्वारा समय-समय पर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक ढंग से शासन के समक्ष रखने के लिए रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड को धरना स्थल घोषित किया जाए
उक्त ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में पत्थलगांव तहसील से भीमसेन स्वर्णकार तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जुनस एक्का छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ,पशु चिकित्सक क्षेत्रीय संघ से के के पटेल,बी एस पैकरा,अरुण लहरें,छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ से श्री संतोष टांडे जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता जिलाउपाध्यक्ष मोतीलाल भारती जिला कोषाध्यक्ष विनोद साहू विकासखंड अध्यक्ष देवर कुमार चरमाको संजय कुमार तिर्की प्रफुल्ल पंडा पवन कुलदीप छत्तीशगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ से अनिल बेहरा,महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती पुष्पलता सिंह श्रीमती राजकुमारी रात्रे के साथ सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button