फाल्गुनी एकादशी पर निकलेगी श्याम निशान यात्रा होगी फूलों की वर्षा? लुडेग से श्याम प्रेमियों ने पैदल मार्च कर निकाली निशान यात्रा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज अंबिकापुर रोड दुर्गा मंदिर से श्याम निशान यात्रा उत्साह एवं भव्यता के साथ निकाली जावेगी खाटू श्याम मंदिर में निशान यात्रा का समापन के साथ रात्रि भजन संध्या का प्रोग्राम श्याम प्रेमी पत्थलगांव समिति द्वारा किया गया हैइसी कड़ी में आज सुबह लुडेग के श्याम प्रेमी द्वारा लुडेग से पत्थलगांव तक पैदल निशान लेकर स्थानीय पत्थलगांव के खाटू श्याम मंदिर में पहुंची श्याम निशान यात्रा की अगुवाई श्याम मंदिर समिति पत्थलगांव के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने की जिनके साथ सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे हाथों में निशान लेकर श्याम के मधुर मधुर भजनों के साथ झूमते गाते
पत्थलगांव की सड़कों पर चलते हुए श्याम मंदिर पहुंचे जहां निशान यात्रा का समापन किया गया ।वहीं पत्थलगांव में आज शाम को निकलने वाली श्याम निशान यात्रा में लुडेग के श्याम प्रेमियों के साथ पत्थलगांव आसपास के क्षेत्र के श्याम प्रेमी भी श्याम निशान यात्रा निकालेंगे जहां श्याम निशान यात्रा अंबिकापुर दुर्गा मंदिर से शुरुआत होते हुए जसपुर रोड ,रायगढ़ रोड होते हुए श्याम मंदिर में समापन होगा श्याम निशान यात्रा में जगह जगह श्याम निशान यात्रा का फूलों से वर्षा कर स्वागत किया जावेगा ।श्याम प्रेमियों ने श्याम निशान यात्रा के तीनों मार्गों पर जलपान की भी व्यवस्था की है साथ ही रात्रि में श्याम बाबा के गायक अभिषेक अग्रवाल खरसिया द्वारा श्याम भजनों का रसपान भी कराया जावेगा जिसके लिए श्याम सेवा समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है।श्याम बाबा का भव्य, अलौकिक, मनमोहक ,खूबसूरत श्रृंगार किया गया है जिसकी छटा देखते ही बनती हैं।पूरा श्याम मंदिर रंगीन रोशनी से सजाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button